एक्सप्लोरर

ओवैसी और मांझी के जोड़े ने बढ़ाई सियासी गर्मी, 29 तारीख को करेंगे एक साथ मंच साझा

नागरिकता बिल के खिलाफ ओवैसी ने सीमांचल के इस इलाके में एक विशाल रैली की घोषणा कर दी.

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव खत्म होते ही पड़ोसी राज्य बिहार में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गयी हैं. गौरतलब है कि साल 2020 में बिहार में विधानसभा चुनाव होना है. जिसके मद्देनजर गठजोड़ का दौर भी शुरू हो गया है. इस बार  चुनावी मैदान में असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री हुई है. इस वजह से दो विरोधी दलों के बीच तकरार पैदा हो गई है.

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ ओवैसी ने सीमांचल के इलाके में एक विशाल रैली की घोषणा कर दी. किशनगंज में 29 दिसंबर को रैली करने जा रही एआईएमआईएम के साथ एक मंच पर जीतनराम मांझी भी मौजूद रहेंगे. ओवैसी और मांझी के इस जोड़े ने सियासी गर्मी बढ़ा दी है. एआईएमआईएम के जीत के बाद मांझी ने मुबारकबाद देते हुए मुस्लिम दलित एकता की बात कही. मांझी का कहना है कि दलित और मुसलमान अगर साथ हो जाएं तो ये सबसे बेहतर गठबंधन होगा. बिहार में महा गठबंधन में अब तक कुछ भी तय नहीं हुआ है. मांझी ने कहा कि मुझे सीएए और एनआरसी का विरोध करना है.

जीतनराम मांझी के इस कदम पर उनके सहयोगी सवाल खड़े कर रहें हैं. महागठबंधन की अगुवाई कर रहे आरजेडी को ये कदम नगवार गुजर रहा है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेन्द्र ओवैसी को आरएसएस का ऐजेंट बता रहे हैं और मांझी को भी भला बुरा कह रहे हैं. जेडीयू ने मौके का फायदा उठाते ही जीतनराम मांझी और महागठबंधन पर हमला कर दिया. जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि जीतनराम मांझी जिस स्वार्थ के लिए एआईएमआईएम के साथ हाथ मिला रहें है उसमें उनका नुकसान ही है. बिहार में इस नए गठबंधन का सियासी सवेरा निकल आया है, लेकिन जिस तरह मांझी और ओवेसी ने हाथ मिलाया है आने वाला कल क्या होगा ये देखना दिलचस्प होगा. 29 तारीख की रैली के बाद महा गठबंधन बना रहेगा या टूटेगा इस पर सबकी नजर है.

ये भी पढ़ें-

यूपी फिर से ना जले, इसके लिए की जा रही है ये खास तैयारी

सुसाइड के वक्त घर में अकेले थे कुशल पंजाबी, माता-पिता ने चाबी वाले से खुलवाया दरवाजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Embed widget