एक्सप्लोरर

Jitan Ram Manjhi On PM: 'मरते दम तक पीएम मोदी का साथ नहीं छोडूंगा', जीतन राम मांझी ने खाई कसम, बोले- मैंने तो कहा था कि...

Jitan Ram Manjhi: जीतन राम मांझी ने कहा, "मैंने मुंगेर की सभा में हो रही देरी को लेकर कहा था कि आप लोग लेट कर रहें हैं जिसके कारण मेरी फ्लाइट छूट जाएगी और मुझे कैबिनेट छोड़ना पड़ेगा."

Jitan Ram Manjhi On Modi Cabinet: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मंगलवार को मोदी कैबिनेट छोड़ने की अफवाहों को लेकर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने झूठी खबरें फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की बात भी कही है. जीतन राम मांझी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, कुछ वेब पोर्टल और समाचार चैनलों द्वारा भ्रामक खबर प्रचारित/प्रसारित किया गया है कि जीतन राम मांझी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे, जबकि मैंने मुंगेर की सभा में हो रही देरी को लेकर कहा था कि आप लोग लेट कर रहें हैं जिसके कारण मेरी फ्लाइट छूट जाएगी और मुझे कैबिनेट छोड़ना पड़ेगा.

उन्होंने आगे कहा, वैसे लोगों को मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं मरते दम तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ नहीं छोडूंगा. हम सब अभी देश और बिहार के हित का कार्य कर रहें हैं तो कुछ मीडिया घराना विपक्ष के इशारे पर हमें बांटने की कोशिश कर रहा है. मैं वैसे लोगों को चेतावनी देना चाहता हूं कि वे सचेत हो जाएं अन्यथा मैं उनके खिलाफ न्यायालय की शरण लूंगा और प्रेस काउंसिल में उनकी शिकायत दर्ज कराऊंगा.

मांझी ने कैबिनेट को लेकर क्या कहा था?

इससे पहले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मंगलवार को मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान मोदी सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जताई थी. इस दौरान मांझी ने कैबिनेट छोड़ने की धमकी तक दे डाली. उन्होंने कहा था कि एनडीए में उनकी पार्टी को उचित तवज्जो नहीं मिल रहा है.  हालांकि, इसके बाद पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए मांझी ने अपनी बात को स्पष्ट की और कहा कि उनकी एनडीए से कोई नाराजगी नहीं है. जीतन राम मांझी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे जो इतना बड़ा पद पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया है, वह कोई मामूली बात नहीं है.  दिल्ली चुनाव में मैं पूरी तरह से एनडीए के पक्ष में हूं.

ये भी पढे़ं- ' तो भारत के खिलाफ दुनिया भर के देशों से मांगेंगे समर्थन...', बांग्लादेश की फिर फिसली जुबान, दी इंडिया को धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget