एक्सप्लोरर

Jignesh Attack Govt: 'फ्लावर नहीं फायर है, झुकेगा नहीं...' जिग्नेश मेवानी का बड़ा हमला, कहा- मुझे साजिश के तहत खत्म करने की कोशिश

Jignesh slams PM Modi: असम पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद जमानत पर बाहर आए विधायक जिग्नेश मेवानी ने कांग्रेस दफ्तर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी पर जमकर हमला किया और साजिश करने का आरोप लगाया.

Jignesh Mevani PC: असम पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के मुद्दे पर गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी ने कांग्रेस दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. यहां उन्होंने केंद्र सरकार की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि मुझे बर्बाद करने के लिए साजिश रची गई थी. वो मुझे साथ ले गए लेकिन केस के बारे में कुछ बताया तक नहीं. मैं एक वकील भी हूं लेकिन मेरे ऊपर कौन सी धारा लगाई गई इसकी मुझे जानकारी तक नहीं दी गई. यहां तक कि मेरे घरवालों से भी मुझे बात करने नहीं दी गई.

उन्होंने कहा कि एक विधायक होने के नाते मेरा फोन पर बात करने का हक था लेकिन उन्होंने मुझे बात तक नहीं करने दी. यहां तक की उन लोगों ने गुजरात विधानसभा के स्पीकर को भी इस बात की जानकारी नहीं दी.

56 इंच की कायरता

जिग्नेश मेवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि जब मुझे जमानत मिली तो इसके बाद एक महिला से फर्जी मुकदमा लगावाया गया. ये 56 इंच की कायरता है. असम की अदालत ने इस एफआईआर को फर्जी करार दिया है और पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. 19 तारीख को मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई और तुरंत ही असम पुलिस 2500 किमी से मुझे गिरफ्तार करने गुजरात पहुंच जाती है. मुझे पकड़ते वक्त आतंकवादी को गिरफ्तार करने जैसा माहौल बनाया गया. मेरे और मेरी टीम के कम्प्यूटर, मोबाइल जब्त किए, मुझे शक है कि उसमें जासूसी के सॉफ्टवेयर डाल दिए गए हों.

PMO में बैठे गोडसे के भक्तों ने कराई FIR

जिग्नेश मेवानी ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री कार्यालय में बैठे नाथूराम गोडसे के भक्तों ने उन पर फर्जी एफआईआर करवाई है. अगर गोडसे भक्त कहने पर आपत्ति थी तो लालकिले पर खड़े होकर गोडसे मुर्दाबाद का नारा लगाकर दिखाएं. गुजरात में चुनाव होने वाले हैं इसलिए परेशान किया जा रहा है. पहले रोहित वेमुला को आत्महत्या करने पर मजबूर किया अब मुझे खत्म करना चाहते हैं. दलित नेताओं को पीएम मोदी हजम नहीं कर पा रहे हैं.

गुजरात कांग्रेस उतरेगी सड़कों पर

जिग्नेश मेवानी ने कहा है कि अगर युवाओं पर किए गए आंदोलन वाले मुकदमे वापस नहीं हुए, पेपर लीक मामले में, ड्रग्स मामले में, रेप के मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो 1 जून को गुजरात कांग्रेस सड़क पर उतरेगी, गुजरात बंद किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Jignesh Mevani Bail: जमानत मिली तो 'पुष्पा' के अंदाज में दिखे MLA जिग्नेश मेवानी, कहा- झुकुंगा नहीं

ये भी पढ़ें: Jignesh Mevani Re Arrested: मारपीट के मामले में असम में पांच दिन की हिरासत में भेजे गये गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
Supreme Court: बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
Hyderabad School: हैदराबाद कलमा होमवर्क मामले पर स्कूल सख्त, परिवार ने शिकायत ली वापस, टीचर बर्खास्त
हैदराबाद कलमा होमवर्क मामले पर स्कूल सख्त, परिवार ने शिकायत ली वापस, टीचर बर्खास्त
India Monsoon 2026: मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर
मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget