एक्सप्लोरर

झारखंड के इस स्कूल में बच्चे पढ़ते हैं खुले आसमान के नीचे, शिक्षा मंत्री ने दिया निर्माण कार्य का आदेश

झारखंड की राजधानी रांची से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद महादेव टोली का प्राथमिक विद्यालय है जिसे नवंबर 2019 के महीने में ही तोड़ दिया गया था. तोड़ने के पीछे का कारण स्कूल का जर्जर हो जाना बताया गया था लेकिन उसे अभी तक बनवाया नहीं गया.

रांचीः झारखंड में स्कूली शिक्षा का स्तर पहले से ही खराब है, इसी वजह से यहां नीति आयोग अपना फ्लैगशिप प्रोग्राम "साथ" यानी सस्टेनेबल एक्शन फ़ॉर ट्रांसफार्मेशन ऑफ ह्यूमन कैपिटल को चला रहा है जो कि उड़ीसा और मध्यप्रदेश में भी चल रहा है, अभी पिछली सरकार ने झारखंड में करीब 4000 से ज्यादा स्कूलों को बेहतर बनाने के नामपर मर्ज कर दिया था.

हालांकि झारखंड के स्कूल की एक तस्वीर आपको हैरान कर सकती है, दरअसल झारखंड की राजधानी रांची से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद ये महादेव टोली का प्राथमिक विद्यालय है जिसे नवंबर 2019 के महीने में ही तोड़ दिया गया था. तोड़ने के पीछे का कारण स्कूल का जर्जर हो जाना बताया गया था, भवन को 20 नवंबर को ही तोड़ दिया गया और तब से लेकर आज तक बच्चे हर मौसम में खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर हैं.

झारखंड के इस स्कूल में बच्चे पढ़ते हैं खुले आसमान के नीचे, शिक्षा मंत्री ने दिया निर्माण कार्य का आदेश

इस स्कूल में पहली से पांचवी की कक्षा के कुल 31 बच्चे हैं जो पढ़ते हैं, लेकिन स्कूल टूटने के बाद मजबूरी ऐसी की सभी एक साथ बैठकर पढ़ रहे हैं, अध्यापिका 2 हैं, एक मंजिता कच्छप और दूसरी पिंकी लूसी एक्का हैं.

एबीपी न्यूज ने जब बच्चों से बात की तो बच्चों ने कहा है कि ठंड और धूप, बरसात सभी परिस्थितियों में यहीं बैठे रहते हैं. टीचर ने भी कहा कि कई बार लिखकर दिया लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है. टीचर पिंकी ने कहा कि स्कूल के मिड डे मील का खाना देने में भी हमें बहुत दिक्कत होती है क्योंकि खुले में खाना देने से अक्सर खाने में गंदगी आ जाती है लेकिन मजबूर हैं क्या कर सकते हैं.

एबीपी न्यूज़ ने झारखंड सरकार के नए शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो से इस बारे में बात की तो मंत्री खुद चलकर देखने की बात करने लगे और अधिकारी को भी साथ चलने के लिए फोन किया. हमारे सामने ही अधिकारियों के साथ मंत्री जगन्नाथ महतो खुद स्कूल गए और वहां जाकर स्कूल देखा और मौजूद अधिकारियों को स्कूल निर्माण में हुई देरी के लिए खूब डांट लगाई.

एबीपी न्यूज़ को जानकारी देने के लिए शुक्रिया कहते हुए मंत्री ने कहा कि हमने आदेश दिया है कि 10 दिन के अंदर स्कूल का निर्माण कार्य शुरू हो जाना चाहिए. हम 11वें दिन खुद यहां आएंगे. झारखंड के गरीब बच्चे खुले आसमान के नीचे पढ़ रहे हैं ये दुख की बात है.

गौरतलब है कि झारखंड में 2019-20 का कुल बजट 84429 करोड़ रुपये था जिसमें से 13.5 प्रतिशत बजट सिर्फ शिक्षा के लिए था, लेकिन इतना भारी भरकम बजट होने के बाद भी शिक्षा की क्या स्थिति है वो आप खुद देख सकते हैं, झारखंड आदिवासी बाहुल्य और पिछड़े राज्य के तौर पर जाना जाता है, लेकिन इस राज्य के पिछड़ा होने में कौन और किस तरह के लोग जिम्मेदार हैं वो आप भी ये तस्वीर देखकर समझ सकते हैं, जिस राज्य में शिक्षा की अलख को जगाने के लिए नीति आयोग तक प्रयास कर रहा है,जिस राज्य में 4000 से ज्यादा सरकारी स्कूलों का विलय कर दिया गया हो, जिस राज्य में पहले से ही अध्यापकों की कमी की वजह से गुणवत्ता वाली शिक्षा न मिल पा रही हो वहां इस तरह की तस्वीर कल के भविष्य को और डराती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की SEM कोर्ट में पेशी, सेंट्रल पार्क में शांति भंग का आरोप
LIVE: अभिजीत दीपके की SEM कोर्ट में पेशी, सेंट्रल पार्क में शांति भंग का आरोप
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget