एक्सप्लोरर

झारखंड: बीजेपी ने मेयर और डिप्टी मेयर की पांचों सीटों पर जमाया कब्जा

झारखंड राज्य चुनाव आयुक्त एन एन पांडेय ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न नगर निकाय चुनावों के लिए मतों की गिनती का काम आज शाम पूरा हो गया. राज्य के सभी पांच नगर निगमों में मेयर और डिप्टी मेयर के पदों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की.

रांची: झारखंड में पार्टी आधार पर लड़े गए पहले निगम और नगर निकाय चुनावों में बीजेपी ने राज्य की राजधानी रांची समेत सभी पांच निगमों में मेयर और डिप्टी मेयर की सीटों पर जीत दर्ज की है. झारखंड राज्य चुनाव आयुक्त एन एन पांडेय ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न नगर निकाय चुनावों के लिए मतों की गिनती का काम आज शाम पूरा हो गया. राज्य के सभी पांच नगर निगमों में मेयर और डिप्टी मेयर के पदों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की.

एनएन पांडेय ने बताया कि राजधानी रांची में नगर निगम चुनावों में बीजेपी की निवर्तमान मेयर आशा लकड़ा ने 149623 वोट प्राप्त कर झारखंड मुक्ति मोर्चा की उम्मीदवार वर्षा गाड़ी को 39616 मतों से पराजित किया. इसी तरह डिप्टी  मेयर के चुनावों में रांची में बीजेपी के निवर्तमान डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कांग्रेस के राजेश गुप्ता को 33120 मतों से हराकर एक बार फिर यह पद जीत लिया. उन्होंने बताया कि इसी तरह हजारीबाग नगर निगम के चुनावों में मेयर पद पर बीजेपी की रोशनी तिर्की ने कांग्रेस की गुंजा देवी को 7711 वोटों के अंतर से पराजित किया. रोशनी को जहां 35417 मत मिले वहीं गुंजा देवी को 27706 वोट मिले.

डिप्टी मेयर के पद पर बीजेपी के राजकुमार लाल ने 29897 वोट लाकर कर कांग्रेस के आनन्द देव को 6548 वोटों से पराजित किया जिन्हें कुल 23349 वोट मिले. गिरिडीह नगर निगम चुनावों में बीजेपी के सुनील कुमार पासवान ने 30691 वोट लाकर मेयर पद पर कांग्रेस के समीर राज चौधरी को 10096 वोटों से हराया. जबकि डिप्टी मेयर के पद पर भी बीजेपी के उम्मीदवार प्रकाश राम ने कांग्रेस के मोहम्मद इश्तियाक को 3446 वोटों से हराया.

आदित्यपुर के नगर निगम चुनावों में भी मेयर पद के लिए बीजेपी के विनोद श्रीवास्तव ने 18992 वोट लाकर कांग्रेस के योगेन्द्र शर्मा को 7950 वोटों से पराजित किया. आदित्यपुर में डिप्टी मेयर पद के लिए बीजेपी के अमित सिंह ने 24359 वोटों प्राप्त कर झामुमो के मनोज महतो को 10663 मतों से पराजित किया.

झारखंड राज्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि मेदिनी नगर निगम में मेयर पद पर बीजेपी की अरुणा शंकर ने 15944 मत प्राप्त कर निर्दलीय पूनम सिंह को 4543 वोटों से हराया. डिप्टी मेयर पद पर भी बीजेपी के रतन कुमार सिंह 18387 वोट प्राप्त कर विजयी हुए. यहां लड़ाई कांटे की रही क्योंकि रतन यह सीट महज 704 मतों से जीत सके. यहां कांग्रेस के मनोज सिंह को 17683 वोट मिले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget