एक्सप्लोरर

JMM के पूर्व विधायक सुफल मरांडी भाजपा में शामिल, कहा- पीएम मोदी लिख रहे विकास की नई गाथा

JMM के पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा, "बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है जो विकसित झारखंड का सपना पूरा कर सकती है. राज्य गठन का सपना भी बीजेपी ने ही पूरा किया है."

Suphal Marandi joined BJP: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक सुफल मरांडी (Sufal Marandi) बीजेपी में शामिल हो गए हैं. झारखंड के संथाल परगना (Santhal Pargana) क्षेत्र से वह झामुमो के कद्दावर नेता रहे हैं. पूर्व विधायक मरांडी ने रविवार (18 दिसंबर) को अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय में झामुमो छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. 

इस दौरान उनके साथ पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड के वरिष्ठ झामुमो कार्यकर्ता जूनस मुर्मू, महेश मुर्मू, पूर्व मुखिया कमल हांसदा शामिल भी भाजपा में शामिल हो गए. सदस्यता ग्रहण के दौरान राज्य भाजपा प्रमुख दीपक प्रकाश, बाबूलाल मरांडी और अन्य कई बड़े नेताओं ने पार्टी की सदस्यता दिलाई.

'विकसित झारखंड का सपना पूरा कर सकती है बीजेपी'

सदस्यता ग्रहण करते हुए पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने कहा, "बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है जो विकसित झारखंड का सपना पूरा कर सकती है. राज्य गठन का सपना भी बीजेपी ने ही पूरा किया है. अटल जी ने अलग राज्य दिया और आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास की नई गाथा लिख रहे हैं, भारत आज दुनिया को दिशा दे रहा है. झामुमो सिर्फ एक परिवार के विकास से जुड़ी पार्टी बनकर रह गई है। हेमंत राज में प्रदेश की खनिज संपदा की लूट हो रही है. आदिवासी, दलित महिलाएं, पिछड़ा समुदाय आज ठगा हुआ महसूस कर रहा है."

संथाल परगना से JMM का ध्वस्त हो गया मजबूत स्तंभ

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा, "आज संथाल परगना से झामुमो का मजबूत स्तंभ ध्वस्त हो गया है. कार्यकर्ताओं का भरोसा अब झामुमो से खत्म होता जा रहा है. झामुमो कार्यकर्ता अब यह समझने लगे हैं कि जिस पार्टी को उन्होंने खून-पसीने से सींचा है, उसे झारखंड के गरीब, आदिवासी, दलित और पिछड़ों के विकास की कोई चिंता नहीं है. जनता को विश्वास हो गया था कि प्रदेश के विकास की चिंता सिर्फ भारतीय जनता पार्टी को है."

JMM ने परिवारवाद को चरम सीमा पर पहुंचाया

विधायक दल के नेता व पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने कहा, "परिवार प्रधान पार्टियों से जनता और उनके कार्यकर्ता दोनों का विश्वास उठ रहा है. झामुमो ने परिवारवाद को चरम सीमा पर पहुंचा दिया है. शिबू सोरेन परिवार पूरी तरह से लूटपाट और राज्य को लूटने में लग गया है. झामुमो के लिए सत्ता लूट का माध्यम है. झामुमो कार्यकर्ताओं को पार्टी छोड़कर प्रदेश को बचाने की चिंता सता रही है."

संथाल परगना में मजबूत होगा पार्टी का संगठन

बाबूलाल मरांडी ने सुफल मरांडी सहित सभी का भाजपा में स्वागत किया और बधाई और शुभकामनाएं दीं. संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी सुफल मरांडी व उनके साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का पट्टा पहनाकर बधाई दी. संगठन महामंत्री ने कहा, "सुफल जी के भाजपा में आने से संथाल परगना में पार्टी का संगठन मजबूत होगा."

यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: राजस्थान में दौसा के बांदीकुई से राहुल गांधी ने शुरू की यात्रा, अशोक गहलोत और सचिन पायलट रहे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget