एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन की कुर्सी पर सियासी संकट बरकरार, कभी भी आ सकता है राज्यपाल का फैसला

Jharkhand News: विधायक आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए शनिवार को सीएम हेमंत सोरेन के घर जुटना शुरू हुए. इन विधायकों ने शनिवार सुबह से लेकर शाम तक मैराथन बैठकें की.

Jharkhand Politcial Crisis: मुख्यमंत्री रहते अपने नाम खनन पट्टा करने के आरोप में ऑफिस ऑफ प्रॉफिट का आरोप झेल रहे झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (CM Heman Soren) की विधानसभा सदस्यता पर खतरा मंडरा रहा है. झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस (Jharkhand Governor Ramesh Bais) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विधायक पद के अयोग्य ठहराने का आदेश निर्वाचन आयोग (ECI) को भेज सकते हैं. 

राज्यपाल के आधिकारिक आवास के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को दावा किया था कि निर्वाचन आयोग ने सोरेन को एक खनन पट्टा स्वयं को देकर चुनावी मापदंडों का उल्लंघन करने के आरोप में विधायक के रूप में अयोग्य घोषित करने की सिफारिश की थी, लेकिन इस पर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई.

झारखंड में रिसॉर्ट पॉलिटिक्स की एंट्री

सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)-कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल (RJD) गठबंधन के विधायक आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए शनिवार को सीएम हेमंत सोरेन के घर जुटना शुरू हुए. इन विधायकों ने शनिवार सुबह से लेकर शाम को मैराथन बैठकें की. सत्तारूढ़ गठबंधन के सूत्रों ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई जा रही है कि सरकार को कोई खतरा नहीं हो.

रांची में सीएम आवास पर विधायकों के साथ बैठक के बाद हेमंत सोरेन सभी को तीन बसों में साथ लेकर झारखंड के खूंटी जिले में स्थित एक रिसॉर्ट में पहुंचे. कुछ समय वहां बिताने के बाद हेमंत सोरेन अपने विधायकों के साथ वापस से रांची लौट आए. बता दें कि हेमंत सोरेन को केवल उनकी विधायकी जाने का डर नहीं सता रहा बल्कि प्रदेश सरकार पर भी खतरा मंडरा रहा है. राज्य की सत्तारूढ़ सरकार को बीजेपी से इतना डर लग रहा है कि विधायकों की रखवाली का जिम्मा स्वयं सीएम हेमंत सोरेन ने संभाल रखा है. 

सोरेन ने केंद्र पर साथा निशाना

एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुक्रवार को लातेहार आए सोरेन ने केंद्र पर निशाना साधते हुए सभी संवैधानिक एजेंसियों को ‘‘लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को अस्थिर करने’’ के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि ‘‘शैतानी ताकतें’’ बुरे मंसूबों को अंजाम देने के लिए तैयार हैं.

मामले में याचिकाकर्ता भाजपा ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 9 (ए) का उल्लंघन करने के लिए सोरेन को अयोग्य ठहराए जाने की मांग की है. यह अधिनियम सरकारी अनुबंधों के लिए अयोग्यता से संबंधित है.

क्या कहता है नियम?

जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की इस धारा में कहा गया है, ‘‘ऐसे व्यक्ति को अयोग्य ठहराया जा सकता है जिसने भारत सरकार के अधीन या किसी राज्य की सरकार के अधीन पद धारण करते हुए उस सरकार के साथ अपने व्यापार या कारोबार के संदर्भ में कोई ऐसा अनुबंध किया है जो उसी सरकार को माल की आपूर्ति करने या उसके द्वारा किये जा रहे काम के निष्पादन के लिये किया गया है.’’

इस मुद्दे को राज्यपाल को भेजा गया जो निर्वाचन आयोग को अपनी राय भेजेंगे, क्योंकि संविधान के अनुच्छेद 192 में कहा गया है कि एक विधायक की अयोग्यता पर फैसला करने संबंधी मामला पहले राज्यपाल को भेजा जाएगा जो ‘‘निर्वाचन आयोग की राय प्राप्त करेंगे और उस राय के अनुसार कार्य करेंगे’’.

इसे भी पढ़ेंः-

Chief Justice: यूयू ललित बने देश के 49वें चीफ जस्टिस, तीन तलाक से लेकर इन अहम मामलों पर दे चुके हैं फैसला

Congress Resignation: गुलाम नबी आजाद से सिंधिया तक.. कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं का राहुल पर निशाना, जानिए किसने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
IRCTC New Website : अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत
अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget