एक्सप्लोरर

झारखंड में लगाया गया लॉकडाउन, जानें किस चीज की अनुमति होगी और किस पर रहेगी पाबंदी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाद झारखंड सरकार ने भी एक हफ्ते के लॉकडाउन का ऐलान किया है.यह लॉकडाउन राज्य में 22 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच रहेगा.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते सोमवार की रात 10 बजे से लॉकडाउन के बाद अब कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए झारखंड सरकार ने भी इसी तर्ज पर कदम उठाते हुए हफ्ते भर का लॉकडाउन किया है. यह लॉकडाउन झारखंड सरकार की तरफ से 22 से 29 अप्रैल के बीच करने का ऐलान किया गया है. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा झारखंड में ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ के नाम से 22 अप्रैल से एक सप्ताह का लॉकडाउन किया जाएगा.

किन-किन चीजों को रहेगी छूट

हालांकि, इस दौरान कुछ चीजों को लॉकडाउन के दौरान छूट दी गई है. इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी. इसके साथ ही, धार्मिक स्थल खुले रहेंगे लेकिन श्रद्धालुओं के भीड़ की इजाजत नहीं होगी. इसके अलावा, खदान, खेती और निर्माणाधीन से जुड़ी गतिविधियां भी जारी रहेंगी.

इससे पहले, सोमवार को झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 50 और लोगों की मौत हो गयी, जिसे मिलाकर राज्य में इस संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1456 तक पहुंच गयी. वहीं, इसी अवधि में संक्रमण के 3992 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 162945 हो गयी.

झारखंड में बेकाबू कोरोना की रफ्तार

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकाारी दी गई. रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के 162945 संक्रमितों में से 133479 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं. इसके अलावा 28010 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है. इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटों में राज्य में कुल 43691 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 3992 संक्रमित पाये गये.

रांची में जहां 1073 नये लोग कोविड-19 से संक्रमित पाये गये, वहीं पूर्वी सिंहभूम में 676, कोडरमा 287 तथा धनबाद में 174 लोग इस वायरस से संक्रमित पाये गये. इसी प्रकार अकेले राजधानी रांची में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटों में जहां 11 लोगों की मौत हो गयी वहीं पूर्वी सिंहभूम में 17, गोड्डा में चार तथा दुमका, गढ़वा, गुमला, खूंटी, पलामू एवं रामगढ़ में दो-दो लोगों की मौत हो गयी. इसके अलावा, चतरा, धनबाद, कोडरमा, लातेहार, साहिबगंज एवं पश्चिमी सिंहभूम में एक-एक मरीज की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार ने तय किया खाने-पीने के सामान की दुकानों के खुलने का समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Embed widget