एक्सप्लोरर

झारखंड: धनबाद-चंद्रपुरा रेलवे लाइन बंद, 14 स्टेशनों पर ट्रेनों की आवाजाही रुकी

धनबाद: झारखंड के कोयलांचल यानी धनबाद में 123 साल पुराने धनबाद-चंद्रपुरा रेलवे रूट को बंद कर दिया गया है. इस रेलवे लाइन पर 14 किलोमीटर तक जमीन के नीचे कोयले में आग सुलग रही है. साल 1894 में पहली बार इस ट्रैक पर ट्रेन चलाई गई, लेकिन अब लाखों लोग इस रूट से सफर नहीं कर पाएंगे.

जमीन के नीचे सुलग रही है आग

झारखंड का धनबाद इलाका कोयला खदानों की वजह से कोयलांचल के नाम से जाना जाता है. सरकार ने धनबाद-चंद्रपुरा रेलवे लाइन को बंद करने का फैसला किया है. करीब 34 किलोमीटर के इस रूट पर 14 किलोमीटर तक जमीन के नीचे का हिस्सा जलकर पूरी तरह खोखला हो चुका है, जिससे रेलवे लाइन धंसने का खतरा है.

झारखंड: धनबाद-चंद्रपुरा रेलवे लाइन बंद, 14 स्टेशनों पर ट्रेनों की आवाजाही रुकी

धनबाद के डीआरएम एम के अखौरी ने बताया, ‘’इस इलाके में पिछले सौ सालों से आग सुलग रही है, लेकिन उस पर काबू पाने के सारे उपाय नाकाफी साबित हुए हैं. अब आग रेलवे लाइनों के नीचे से दोनों तरफ के इलाकों में फैल गई है.  रेलवे ट्रैक धंस सकता है और आसपास रहने वाले लोगों की जान को भी खतरा है.’’

साल 1894 में इस रूट पर पहली बार ट्रेन चली थी. अब इस रुट पर 19 ट्रेनों को बंद कर दिया गया है. वहीं, सात ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है. इस रूट पर सालाना करीब सवा करोड़ यात्री सफर करते थे. रूट बंद करने से रेलवे को अब सालाना करीब 26 सौ करोड़ का नुकसान होगा.

धनबाद-चंद्रपुरा रेलवे लाइन से माइनिंग कंपनी बीसीसीएल के जरिए देश के अलग-अलग राज्यों के थर्मल पावर स्टेशनों में कोयला भेजा जाता है. इस रूट को बंद करने से अब थर्मल पॉवर स्टेशनों को कोयला संकट का सामना करना पड़ सकता है.

धनबाद के लिए नई रेलवे लाइन बनने में करीब चार से पांच साल का लंबा वक्त लग सकता है.  रेलवे प्रशासन के मुताबिक, सुरक्षित तरीकों से ट्रेनें चला रहे थे. वैकल्पिक रूट की व्यवस्था तक इसे जारी रखा जा सकता था.

झारखंड: धनबाद-चंद्रपुरा रेलवे लाइन बंद, 14 स्टेशनों पर ट्रेनों की आवाजाही रुकी

यात्रियों के लिए परेशानी की बात ये है कि-

धनबाद-चंद्रपुरा के बीच ट्रेन से 33 किलोमीटर लंबा सफर करीब सवा घंटे में पूरा होता है. बस से 51 किलोमीटर लंबा सफर पौने दो घंटे में पूरा होगा. बस से सफर करने पर वक्त के साथ पैसे भी ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे. हालांकि धनबाद-चंद्रपुरा के बीच करीब 20 बसों को चलाने का फैसला किया गया है और जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है.

धनबाद-चंद्रपुरा रेलवे रूट बंद करने से रोजाना सफर करने वाले लोगों को परेशानी का सामना तो करना ही पड़ेगा, कई परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है.

ट्रेनों का परिचालन बंद होने से लोगों में गुस्सा है, जिन्होंने आंदोलन शुरू कर दिया है. उनके मुताबिक बीसीसीएल पटरियों को उखाड़कर कोयला निकालना चाहता है. हालात को देखते हुए आठ स्टेशनों पर धारा 144 लागू कर दी गई है. प्रशासन के मुताबिक, लोगों की सुरक्षा की वजह से सरकार ने धनबाद-चंद्रपुरा रेलवे रूट को बंद करने का निर्णय लिया है. विरोध की स्थिति में सख्ती से निपटा जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget