एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: ईडी के सामने पेश नहीं होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिला था समन

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 3 नवंबर को रायपुर में आदिवासी नृत्य महोत्सव में हिस्सा लेंगे.

Jharkhand CM Hemant Soren News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कथित अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा था. सीएम को गुरुवार (3 नवंबर) को रांची में एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी के दफ्तर नहीं जायेंगे. इसका कारण सीएम के पहले से तय कार्यक्रम हैं.

इस मामले पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि इस मामले पर सीएम सलाह ले रहे हैं. हम सभी न्यायालय का सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि कानून की शक्तियों का सदुपयोग करेंगे. बीजेपी की लोकप्रियता कम हो रही है इसलिए बीजेपी ऐसी घिनौनी हरकत कर रही है, लेकिन हमें डर नहीं है. हम उनको ललकारते हैं और कहते हैं कि आप धारा 356 लगा दो और सरकार को बर्खास्त कर दो, हम जनता के पास जायेंगे. 

"हड़बड़ी में टाइम बताया गया"

बन्ना गुप्ता ने कहा कि वो कत्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होती, हम आह भी भरते हैं तो बदनाम हो जाते हैं. खाया पिया कुछ नहीं, ग्लास तोड़ा बारह आना. उन्होंने कहा कि झारखंड कमजोर राज्य है, आपको तो मदद करनी चाहिए. हम जनता की अदालत में जाएंगे. लोकतंत्र में जनता मालिक है, हम सभा करेंगे. ईडी ने कल का टाइम पहले बता दिया होता. हमें हड़बड़ी में टाइम बताया गया है. 

सीएम ने अपने आवास पर की बैठक

सीएम सोरेन ने बुधवार को रांची में अपने आवास पर विधायकों की बैठक की अध्यक्षता भी की है. इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी मौजूद रहे. राज्य की जनता की समस्याओं के निष्पादन के लिए मुख्यमंत्री 2 नवंबर से 15 नवंबर 2022 तक विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. इसके लिए मुख्यमंत्री सचिवालय ने मुख्यमंत्री के आगामी कार्यक्रमों की सूची जारी की है. जिसके अनुसार मुख्यमंत्री 3 नवंबर को रायपुर में आयोजित आदिवासी नृत्य महोत्सव में उपस्थित होकर आदिवासी परंपराओं को प्रोत्साहित करेंगे. 

मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की सूची

वहीं सीएम 4 नवंबर से 7 नवंबर तक क्रमशः पलामू, रामगढ़ और जमशेदपुर में आयोजित 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम में भाग लेंगे. 10 नवंबर को कैबिनेट की बैठक होगी और 11 नवंबर को सीएम विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेंगे. सरकार का प्रयास होगा कि झारखंड (Jharkhand) में पदों एवं सेवाओं की रिक्तियों में आरक्षण वृद्धि व 1932 अथवा उसके पूर्व के सर्वे खतियान के आधार पर स्थानीयता विधेयक विधानसभा के विशेष सत्र में पारित हो. इसके अलावा सीएम 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित रहेंगे. 

ये भी पढ़ें- 

प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन क्यों भेजा? यहां जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारा रास्ता अहिंसा का', दीपके ने कहा- फ्रांस या बांग्लादेश से नहीं कोई संबंध
'हमारा रास्ता अहिंसा का', दीपके ने कहा- फ्रांस या बांग्लादेश से नहीं कोई संबंध
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget