एक्सप्लोरर

Jharkhand: हेमंत सोरेन ने नोटिस का जवाब देने के लिए चुनाव आयोग से 4 सप्ताह का समय मांगा, 10 दिन मिले

Jharkhand News: खनन पट्टे को लेकर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. निर्वाचन आयोग ने इसे लेकर एक नोटिस का जवाब देने के लिए 10 दिनों का समय दिया है.

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को कहा कि खनन पट्टे को लेकर एक नोटिस का जवाब देने के लिए उन्होंने निर्वाचन आयोग से चार सप्ताह का समय मांगा, लेकिन आयोग ने उन्हें 10 दिन का समय दिया. निर्वाचन आयोग ने सोरेन से जवाब मांगा था क्योंकि उसे एक रिप्रजेंटेशन मिला था कि वह मुख्यमंत्री के पद का कथित तौर पर दुरुपयोग कर रहे हैं और इसलिए उन्हें विधानसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए. सोरेन ने हालांकि इन आरोपों को खारिज किया है.

आयोग ने सोरेन को खनन पट्टा अपने पक्ष में आवंटित किये जाने के आरोपों को लेकर दो मई को नोटिस जारी किया था और उनसे 10 मई तक जवाब देने को कहा था, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता सोरेन ने अपनी मां की खराब सेहत सहित अन्य कारणों का हवाला देते हुए चार सप्ताह का समय मांगा था.

सोरेन ने इससे पहले एक समाचार एजेंसी को कहा, ‘‘मैंने अपने नोटिस का विस्तृत जवाब देने के लिए निर्वाचन आयोग से कम से कम चार सप्ताह का समय मांगा है.’’ हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी में सूत्रों ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने उन्हें 10 दिन का समय दिया है.

सोरेन ने कहा, ‘‘मैंने निर्वाचन आयोग से यह भी अनुरोध किया है कि संविधान के अनुच्छेद 192 (2) के तहत झारखंड के राज्यपाल को भेजने के लिए आयोग द्वारा अपनी राय तय करने से पहले मुझे अपने कानूनी वकील के जरिये व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर दिया जाना चाहिए.’’

निर्वाचन आयोग को मुख्यमंत्री द्वारा पद के ‘‘दुरुपयोग’’ के मुद्दे पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से एक रिप्रजेंटेशन मिला है और वह उन्हें अपनी राय भेजेगा. यदि आरोप साबित हो जाते हैं, तो वह (सोरेन) राज्य विधानसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य हो सकते हैं. सोरेन ने निर्वाचन आयोग को भेजे पत्र में अपनी मां की गंभीर बीमारी का हवाला देते हुए कहा है कि वे लगातार उपचार के सिलसिले में हैदराबाद में थे. उन्होंने कहा कि इस वजह से भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गये नोटिस का वह अध्ययन नहीं कर पाए हैं.

उन्होंने पत्र में कहा है कि वह 30 अप्रैल को नई दिल्ली में मुख्यमंत्रियों और भारत के मुख्य न्यायाधीशों के सम्मेलन में कुछ समय के लिए शामिल हुए थे और इसके अलावा वह ज्यादातर समय हैदराबाद में ही रहे क्योंकि उनकी 67 वर्षीय मां लगभग आठ महीने से गंभीर रूप से बीमार हैं और उन्हें बेहतर इलाज के लिए 28 अप्रैल, 2022 को रांची से हैदराबाद ले जाया गया था.

निर्वाचन आयोग को पांच मई को भेजे पत्र में सोरेन ने कहा, ‘‘उनका फिलहाल हैदराबाद के एआईजी अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है. उनका उचित चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने के लिए, मुझे भी हैदराबाद में रहना पड़ा.’’ उन्होंने नौ मई को फिर से निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर उनसे अपना जवाब देने के लिए और समय दिये जाने का अनुरोध किया था.

इसे भी पढ़ेंः
Anantnag Encounter: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेर

India Pakistan Relations: भारत के साथ ट्रेड रिश्ते सुधारने की कोशिश में पाकिस्तान सरकार, मिनिस्टर ट्रेड करेगा नियुक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख

वीडियोज

Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget