एक्सप्लोरर

झारखंड चुनाव: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 19 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 19 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा सोमवार को अपनी दूसरी सूची में कर दी है.

झारखंड चुनाव: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट में 19 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. इस लिस्ट में अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 3 और अनुसूचित जाति के 2 प्रत्याशी हैं.बता दें इससे पहले कांग्रेस ने रविवार को पहली लिस्ट जारी की थी. पहली लिस्ट में पार्टी ने छह उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे.

बता दें कि इस बार झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और राष्ट्रीय जनता दल (राजग) के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है. बता दें कि झारखंड में कुल 81 विधानसभा की सीटें हैं, जिसमें से जेएमएम 43, कांग्रेस 31 और आरजेडी सात सीटों पर लड़ेगी.

NDA में फूट, सुदेश महतो की पार्टी आजसू ने BJP के खिलाफ उतारे उम्मीदवार

झारखंड में एनडीए टूट की कगार पर है. रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी के बाद अब ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) ने अपने तेवर दिखाए हैं और 12 सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की है. इनमें से 3 सीट पर कल बीजेपी ने भी उम्मीदवार उतारे थे. आजसू प्रमुख सुदेश महतो सिल्ली से चुनाव लड़ेंगे. उनके अलावा रामगढ़ से सुनीता चौधरी, लोहरदगा से नीरू शांति, हुसैनाबाद से शिवपूजन मेहता, गोमिया से लंबोदर महतो, बड़कागांव से रौशनलाल चौधरी और चंदनकियारी से उमाकांत रजक को उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा जुगसलाई से रामचंद्र सहिस, सिमरिया से मनोज चंद्रा, चक्रधरपुर से रामलाल मुंडा और सिंदरी से सदानंद महतो को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है.

बीजेपी के उम्मीदवार बीजेपी ने रविवार को 52 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी. बीजेपी चक्रधरपुर से प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, सिमरिया से किसुन कुमार दास और सिंदरी से इंद्रजीत महतो को प्रत्याशी के रूप में उतारने की घोषणा की है. बता दें कि अब तक सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी और आजसू में से किसी ने औपचारिक घोषणा नहीं की है. इस संबंध में पूछे जाने पर आजसू प्रवक्ता ने कहा कि मंगलवार को सुदेश महतो संवाददाता सम्मेलन में इन सभी प्रश्नों के उत्तर देंगे और सीट बंटवारे को लेकर बात रखेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget