एक्सप्लोरर

झारखंड: सीट बंटवारे पर NDA में फंसा पेंच, एलजेपी ने मांगी छह सीटें, चिराग पासवान ने दिया ये बयान

राज्य में पाचं चरणों में चुनाव होने हैं. पहले चरण में 13 सीटों पर वोटिंग होगी. एनडीए में सीटों को लेकर पेंच फंसा है. एलजेपी ने छह सीटें मांगी है लेकिन अभी तक बीजेपी की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है.

नई दिल्ली: झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है. पहले चरण में राज्य की 13 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं. इस बीच खबर है कि राज्य में एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंस गया है. एलजेपी ने छह सीटें मांगी है. उसकी मांग अबतक पूरी नहीं हुई है, ऐसे में पार्टी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा को चिट्टी लिखी है.

बता दें कि जेडीयी राज्य में बीजेपी से अलग हो चुनाव लड़ रही है. एलजेपी ने झारखंड में जेडीयू के बदले बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है. एलजेपी के नए अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि सीट बंटवारे को लकर बीजेपी के साथ फिलहाल सकारात्मक बातचीत चल रही है.

महाराष्ट्र: एक्शन में उद्धव ठाकरे, कल मातोश्री में शिवसेना विधायकों की बैठक बुलाई

एलजेपी ने जिन छह सीटों पर दावा ठोका है उसमें जरमुंडी, हुसैनाबाद, लातेहार, पांकी, बड़कागांव, नाला विधानसभा सीट शामिल है. पार्टी का कहना है कि ये सीटें एलजेपी जीतने की स्थिति में है, और इस नाते बीजेपी को बिना किसी देरी के इन्हें उसके हवाले कर देनी चाहिए. दूसरी तरफ गठबंधन सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) ने भी बीजेपी से सीटों के बंटवारे पर जल्द तस्वीर साफ करने की मांग की है.

एलजेपी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने बुधवार को कहा, "झारखंड में सभी सीटों पर एलजेपी का अच्छा जनाधार है, फिर भी हम गठबंधन धर्म का पालन करते हुए सिर्फ छह सीटें ही बीजेपी से मांग रहे हैं। जरमुंडी सीट पर तो हरगिज समझौता नहीं होगा, क्योंकि यहां से एलजेपी अपने प्रदेश अध्यक्ष को लड़ाएगी."

अयोध्या पर फैसले से पहले आज मिलेंगे भागवत और मदनी, दो दिन बाद हो सकती है साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस- सूत्र

पांच चरणों में होंगे चुनाव

गौरतलब है कि 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के चुनाव के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणों में मतदान होने हैं. नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे. 2014 के विधानसभा चुनाव में 37 सीटें पाने वाली बीजेपी ने बाद में झारखंड विकास मोर्चा से टूटकर विलय करने वाले छह विधायकों के सहारे पहली बार बहुमत की सरकार बनाई थी. साल 2000 में गठित हुए इस राज्य में पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले रघुबर दास पहले मुख्यमंत्री हैं.

पहले चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग

पहले चरण में 13 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा. इन विधानसभा सीटों में चतरा, गुमला, विशुनपुर, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हरवाह, हुसैनाबाद और भवनाथपुर शामिल हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget