एक्सप्लोरर

झारखंडः मॉब लिंचिंग में मारे गए तबरेज अंसारी मामले में 11 लोग गिरफ्तार

इस बीच विपक्षी कांग्रेस ने कहा कि उसने घटना की जांच के लिए सात सदस्यीय टीम का गठन किया है. पार्टी ने मृतक व्यक्ति के परिवार के लिए 25 लाख रुपये मुआवजा की मांग की है.

सरायकेला खरसावां (झारखंड): मॉब लिंचिंग का शिकार हुए 24 वर्षीय तबरेज अंसारी की मौत के मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि कथित चोरी को लेकर इस युवक के साथ भीड़ ने मारपीट की थी. इस घटना से जुड़े एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग पीड़ित को ‘जय श्री राम’ और ‘जय हनुमान’ बोलने के लिए विवश करते हुए दिख रहे हैं.

पुलिस ने बताया कि तबरेज अंसारी की मौत के मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है जिसे जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था. पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. वे खरसावां और सिनी पुलिस थानों के प्रभारी अधिकारी थे.

तबरेज अंसारी पर ग्रामिणों ने लगाए चोरी का आरोप

सरायकेला खरसावां के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्तिक एस ने कहा कि 17 जून को अंसारी और दो अन्य चोरी की मंशा से रात को सरायकेला गांव के एक घर में घुसे. हालांकि, घर में रहने वाले लोग जाग गए और चिल्लाने लगे जिसके बाद गांव वालों ने अंसारी को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की जबकि उसके साथी फरार हो गए.

एसपी ने संवाददाताओं से कहा कि अंसारी के पास से कुछ बेशकीमती सामान बरामद हुए, जो उसने और उसके साथियों ने अन्य गांवों से कथित तौर पर चुराये थे. पुलिस सुबह मौके पर पहुंची और गांववालों की शिकायत के आधार पर अंसारी को जेल ले गई. इससे पहले उसे प्राथमिक उपचार दिया गया.

एसपी ने बताया कि हालांकि, जेल में उसी दिन उसकी हालत बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल ले जाया गया जहां मालूम हुआ कि उसे बहुत चोटें आईं हैं. अंसारी को बाद में जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल ले जाया गया. इससे पहले पुलिस ने कहा कि अंसारी को रात में एक खंभे से बांधकर लाठियों से पिटाई की गई.

11 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो पुलिस को अंसारी के परिवार ने उपलब्ध कराया है और इसकी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी पहलुओं को देख रहे हैं. अंसारी के परिवार के सदस्यों ने अपनी शिकायत में कुछ अज्ञात शरारती तत्वों का जिक्र किया है. उसके आधार पर, हम पहले ही पापु मंडल समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुके हैं.’’

उन्होंने कहा कि स्थति सामान्य है, इसके बावजूद गांव में पुलिस की एक टुकड़ी तैनात कर दी गई है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है. अंसारी की पत्नी शाइस्ता परवीन ने पुलिस पर उसे पहले अस्पताल ले जाने की बजाए जेल ले जाने का आरोप लगाया.

मौत के बाद राजनीति तेज

इस बीच विपक्षी कांग्रेस ने कहा कि उसने घटना की जांच के लिए सात सदस्यीय टीम का गठन किया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के एक नेता ने कहा, ‘‘हम मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा और उसकी पत्नी को नौकरी दिए जाने की मांग करते हैं.’’

इस घटना पर देश भर की विभिन्न राजनीतिक पार्टियां आक्रोश जाहिर कर रही हैं. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख एवं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अंसारी को भाजपा शासित झारखंड में पीट पीटकर मार डाला गया.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हिंदू भीड़ ने उसे बेरहमी से मारा-पीटा क्योंकि उसने ‘जय श्रीराम’ बोलने से इनकार कर दिया था. क्या यह एनडीए-दो का नया भारत है? ये कौन सा तरीका है सबका विश्वास जीतने का?’’

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ऐसी घटनाएं अब आम हो गई हैं.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘लिंचिंग के लगभग सभी मामले ऐसे ही होते हैं. पहले एक मुस्लिम की गो प्रेमी हत्या करते हैं. फिर सबसे बेतुका बहाना शुरू होता है : गोमांस रखने का ‘संदेह’,चोरी, तस्करी और लव जिहाद. सबका विश्वास जीतने के लिए इतना किया जा रहा है कि महज ‘शक’ के आधार पर हमें मारा जा रहा है.’’

कांग्रेस ने राज्य सभा में उठाया मामला

इस घटना का राज्यसभा में भी जिक्र हुआ जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि झारखंड ‘‘भीड़ हिंसा का अड्डा’’ बन गया है.

आजाद ने कहा, ‘‘दलितों एवं मुस्लिमों की वहां हर हफ्ते हत्या हो रही है. प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी हम ‘सबका साथ सबका विकास’ की लड़ाई में आपके साथ हैं लेकिन लोगों को यह दिखना चाहिए. हमें यह कहीं नहीं दिख रहा.’’

झारखंड: चोरी के शक में भीड़ ने तबरेज अंसारी को पकड़ा, 'जय श्री राम' के नारे लगवाए और पीट-पीटकर मार डाला

झारखंड में हुई मॉब लिंचिंग की घटना को लेकर ओवैसी ने साधा BJP-RSS पर निशाना, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?

वीडियोज

Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget