एक्सप्लोरर

जेट एयरवेज के कर्मचारी ने की आत्महत्या, एसोसिएशन का दावा- आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे थे

जेट एयरवेज के बंद होने से 22 हजार लोग बेरोजगार हो गए हैं. जेट एयरवेज लगभग 8,500 करोड़ रुपए के कर्ज में डूबी है.

मुंबई:  देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइन जेट एयरवेज 17 अप्रैल से बंद है. 22 हजार कर्मचारी अधिकारी पायलट, एयर होस्टेस सब बेरोजगार हैं. इसी बीच खबर आई है कि मुंबई के पास एक जेट एयरवेज के कर्मचारी ने खुदकुशी कर ली है. जेट कर्मचारी कैंसर से पीडित था. मृत कर्मचारी का नाम शैलेश सिंह था और वो सीनियर टेक्नीशियन थे. शैलेश ने इलाज के लिए छुट्टी ली हुई थी.

शैलेश सिंह को लंबे समय से कैंसर था और काफी समय से उनका  इलाज चल रहा था. कीमोथेरेपी के बाद हॉस्पिटल से घर आए थे. आज बिल्डिंग की छत से कूदकर उन्होंने ख़ुदकुशी कर ली. पुलिस सूत्र कह रहे हैं कि शैलेश ने डिप्रेशन में जान दी. पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ वह कैंसर से पीड़ित थे और उनकी कीमोथेरेपी चल रही थी. प्राथमिक तौर पर ऐसा प्रतीत होता है कि बीमारी की वजह से वह अवसाद में थे.’’

जेट एयरवेज स्टाफ एंड एम्पलॉइज एसोसिएशन ने बताया कि सिंह ‘आर्थिक दिक्कतों’ का सामना कर रहे थे क्योंकि परिचालन बंद करनेवाले जेट एयरवेज ने कई महीनों से अपने कर्मचारियों का वेतन अदा नहीं किया था. एसोसिएशन ने दावा किया कि एयरलाइन द्वारा परिचालन बंद करने के बाद कर्मचारी की आत्महत्या का यह पहला मामला है. सिंह के परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं.

बता दें कि 17 अप्रैल रात 12 बजे से जेट एयरवेज ने अपनी सारी सेवाएं अनिश्चित समय के लिए बंद कर दी हैं. जेट एयरवेज पर करीब 8 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है, जेट एयरवेज को कुल 15 हजार करोड़ रुपए चुकाने है..कंपनी के कर्मचारियों को पिछले 2-3 महीने से वेतन नहीं मिल रहा था. मुंबई में जेट एयरवेज के स्टाफ एसोसिएशन और अधिकारियों की मीटिंग में भी कोई बड़ा हल सामने नहीं निकला तो केंद्र सरकार से मदद मांगी गई.

जेट एयरवेज हर दिन करीब 600 फ्लाइट्स ऑपरेट कर रही थी, जेट एयरवेज की सेवा बंद होने से से यात्रियों की परेशानी भी बढ़ गई है. वहीं जेट एयरवेज में कुल 22, 269 कर्मचारी काम करते हैं, 16 हजार कर्मचारी नियमित और 6329 कॉन्ट्रैक्ट पर हैं. यानी नौकरी पर आए संकट का असर कुल 1 लाख परिजनों पर पड़ रहा है.

विदेश में नाम कमाने के लिए जेट एयरवेज ने 2006 में एयर सहारा को 2250 करोड़ में खरीदा था. एयर सहारा का महंगा सौदा करना जेट एयरवेज की सबसे बड़ी गलती मानी गई. दावा है कि एयर फ्यूल की महंगाई और सस्ती एयरलाइंस कंपनियों ने जेट की मुश्किल और बढाई. इंडिगो, स्पाइसजेट और गो एयर जैसी सस्ती एयरलाइंस के आगे जेट बाजार नहीं संभाल सकी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget