एक्सप्लोरर

जसवंत सिंह के निधन पर लालकृष्ण आडवाणी ने जताया शोक, कहा- उनका चले जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति

लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि उनकी तरह जसवंत सिंह को भी किताबों से बेहद प्रेम था. कई दफा दोनों ने नोट्स भी साझा किए थे.

नई दिल्ली: दिग्गज बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का 82 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन पर बीजेपी के सीनियर नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने गहरा शोक जताया है. आडवाणी ने कहा कि उनके पास संवेदना जताने के लिए शब्द नहीं हैं. उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह न सिर्फ पार्टी में उनके सबसे करीबी सहयोगी थे बल्कि दोनों के बीच गहरी दोस्ती भी थी.

पार्टी में उन्होंने विशेष योगदान दिया- आडवाणी

लालकृष्ण आडवाणी ने कहा, “जसवंत जी एक शानदार संसद सदस्य, दक्ष राजनयिक, एक महान प्रबंधक और इन सबसे ऊपर एक देशभक्त थे. राजस्थान से आने वाले जसवंत जी का कद बीजेपी में बड़ा था और सालों तक उन्होंने पार्टी में अहम योगदान दिया. वाजपेयी सरकार में रहते हुए उन्होंने रक्षा, विदेश और वित्त मंत्रालय जैसी तीन अहम जिम्मेदारियों को निभाया. इन मुद्दों को संभालने के दौरान छह सालों में अटल जी, जसवंत जी और मेरे बीच एक विशेष रिश्ता कायम हुआ.”

जसवंत सिंह को किताबों से था लगाव- आडवाणी

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “मेरी तरह ही जसवंत जी भी किताबों के बहुत बड़े प्रेमी थे और हमने कई दफा साझा रूचि के नोट्स भी शेयर किए. मैं उनके साथ और हमारे पारिवारिक संबंध को याद करता हूं. उनका चले जाना देश और खासकर मेरे लिए बहुत बड़ी क्षति है. शीतल जी, मानवेंद्र सिंह और भूपेंद्र सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ओम शांति.”

कोमा में थे जसवंत सिंह

जसवंत सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्‍व वाली एनडीए सरकार में 1996 से 2004 के बीच रक्षा, विदेश और वित्त जैसे मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजापी ने उन्होंने टिकट नहीं दिया, इसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी. उसी साल उन्‍हें सिर में गंभीर चोटें आई, तब से वह कोमा में थे.

दोनों सदनों के सदस्य रहे जसवंत सिंह

1996 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में जसवंत सिंह ने रक्षा, विदेश और वित्त जैसे कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों का जिम्मा संभाला. भारतीय सेना में लंबे समय तक सेवा देने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा था. जसवंत सिंह संसद के दोनों सदनों के सदस्य रहे.

नहीं रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह, पीएम मोदी और रक्षामंत्री ने शोक व्यक्त किया 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget