एक्सप्लोरर

Bihar Alcohol Ban: 'नीतीश जी के चरण छूकर माफी मांगने को तैयार...', जानें ऐसा क्यों बोले प्रशांत किशोर

Bihar Election: बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इस चुनाव में प्रशांत किशोर भी नजर आने वाले हैं. उनका संगठन जन सुराज एक राजनीतिक पार्टी के तौर पर चुनाव में एंट्री करेगा.

Prashant Kishor: राजनीतिक रणनीतिकार और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि शराबबंदी से किसी भी राज्य को कोई फायदा नहीं हुआ है. बिहार में शराबबंदी की वजह से हर साल 20 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा है, क्योंकि ये पैसा शराब माफियाओं को भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों की जेब में जा रहा है. पीके के तौर पर जाने जाने वाले प्रशांत ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वह एक घंटे के भीतर शराबबंदी को हमेशा के लिए खत्म कर देंगे. 

आपने कहा कि अगर आपकी सरकार बनेगी तो आप एक घंटे के भीतर शराबबंदी खत्म कर देंगे. इस पर प्रशांत किशोर ने कहा, "हम एक घंटे में शराबबंदी खत्म कर देंगे, क्योंकि इससे कभी किसी देश, राज्य का मानव सभ्यता का विकास हुआ हो. इसका कोई प्रमाण नहीं है. अलग-अलग समय कालखंड में सरकारों में शराबबंदी के प्रयास किए. यहां तक कि अमेरिका में भी शराबबंदी की गई. इस बात के सबूत हैं कि शराबबंदी से कोई फायदा नहीं है, बल्कि इससे नुकसान है."

दिखाइए कहां गांधी जी ने शराबबंदी की बात की: प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने आगे कहा, "नीतीश कुमार और उनके चेले-चपाटे बताते हैं कि महात्मा गांधी ने शराबबंदी की बात की थी. मैं उन लोगों से कह रहा हूं कि गांधी जी ने अगर कहीं कहा है कि सरकार को कानून बनाकर शराबबंदी लागू करना चाहिए. यह वाक्य मुझे दिखाइए, यह उनके शब्द सुनाइए. फिर मैं बिल्कुल नीतीश कुमार के चरण छूकर माफी मांगने को तैयार हूं. गांधी जी ने आज तक कहीं जीवन में ये नहीं कहा कि सरकार को कानून बनाकर शराबबंदी लागू करना चाहिए."

गांधी जी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया: प्रशांत किशोर

जनसुराज के मुखिया ने बताया, "गांधी जी ने शराबबंदी को एक सोशल एफर्ट के तौर पर देखा कि समाज को जगाइए और बताइए कि इससे क्या खामियां हैं. ये तो ऐसे हुआ कि गांधी जी ने तो ये भी कहा था कि शाकाहारी होने के बड़े फायदे हैं. इसका मतलब ये थोड़े हुआ कि सरकार कल नियम बना दे कि जो भी मांसाहारी है, उसको जेल में डाला जाएगा. गांधी जी की बातों को लोगों ने तोड़-मरोड़कर पेश किया है." उन्होंने दावा किया कि बिहार में अब माफिया के जरिए शराब की होम डिलीवरी हो रही है. 

यह भी पढ़ें: आप ब्राह्मण हो, बिहार में कैसे चलेगा? इस सवाल पर क्या बोले प्रशांत किशोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR खिलाफ राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर SC में सुनवाई, पुलिस ने प्रतिबंधों पर क्या कहा?
Live: SIR खिलाफ राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर SC में सुनवाई, पुलिस ने प्रतिबंधों पर क्या कहा?
दिल्ली पुलिस ने क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
दिल्ली पुलिस ने क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget