एक्सप्लोरर

जन मन धन: राहुल की अर्थशास्त्र की समझ देश जानता है, GST में एक टैक्स मुमकिन नहीं: रविशंकर

नोटबंदी के बाद सरकार की ओर दावा किया गया था कि इससे देश में कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा मिलेगा. इसके बाद और एक बड़ा सवाल खड़ा हुआ कि नोटबंदी के बाद कितना कैशलेस हुआ भारत? ऐसे ही सवालों का मिलेगा जवाब

नई दिल्ली: आठ नवंबर को नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर सरकार जहां जश्न की तैयारी कर रही है, तो वहीं विपक्ष काला दिवस मनाने जा रहा है. ऐसे में बड़ा सवाल है कि देश जनता को नोटबंदी से क्या मिला? नोटबंदी के बाद सरकार की ओर से दावा किया गया था कि इससे देश में कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा मिलेगा. इसके बाद और एक बड़ा सवाल खड़ा हुआ कि नोटबंदी के बाद कितना कैशलेस हुआ भारत?

नोटबंदी से जुड़े ऐसे ही कई सवालों के जवाब जानने के लिए ABP न्यूज़ विशेष पेशकश लेकर आया है जन मन धन. जनता के सवालों के जवाब देने के लिए सरकार की ओर से रेल मंत्री पीयूष गोयल, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा, बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा होंगे. वहीं विपक्ष की ओर से सरकार के सामने आवाज उठाने के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता और महाराष्ट्र पूर्व सीएम पृथ्वीराज च्वहाण और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी मौजूद रहेंगे.

 

               जन मन धन कार्यक्र में क्या बोले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद

  • सबके खातों में पंद्रह लाख रुपये के सवाल पर रविशंकर प्रसाद ने कहा- HSBC की जो भी डिटेल आई थी उस पर कार्यवाही पूरी हो गई है, उन्हें नोचिंस दिया जा रहा है. हमने मॉरीशस और साइप्रस जैसे देशों के साथ करार किया है. वहां बात चल रही है लेकिन वो कहते हैं कि पुरानी सरकार के साथ हमारा जो करार है उसके चलते हम अभी जानकारी नहीं दे सकते. इस पर भी बात चल रही है. स्विटजरलैंड 2018 से जानकारी देने के लिए तैयार हो गया है.
  • गुजरात में खाखरा पर जीएसटी माफ पर रविशंकर प्रसाद ने कहा- क्या राहुल गांधी ने खाखरा नहीं खाते हैं. एक लोकप्रिय खाद्य वस्तु है, प्रस्ताव आया तो मान लिया गया. इसके पीछे कोई चुनावी स्टंट नहीं है.
  • रविशंकर प्रसाद ने कहा- जब भी कोई नई तकनीक आती है तो उसे समझने में देर लगती है. इसलिए जीएसटी हो या नोटबंदी नए सिस्टम को समझने में थोड़ी देर लगेगी. देश हमारे साथ है.
  • रविशंकर प्रसाद ने कहा- मैं विश्वास दिलाता हूं कि आधार पूरी तरह सुरक्षित है. आधार के जरिए देश में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. आधार जरूरी है लेकिन हमने आदेश दिया है कि किसी गरीब के राशन के लिए आधार की जगह वैकल्पिक व्यवस्था का ध्यान रखा जाए. आधार की वजह से किसी के काशन में रोक नहीं होनी चाहिए.
  • रविशंकर प्रसाद ने कहा- 130 करोड़ के देश में 118 करोड़ के पास आधार है. हम पैन कार्ड को आधार से इसलिए जोड़ रहे हैं क्योंकि जब भ्रष्टाचार पर कार्रवाई होती है तो लोग कहते हैं कि ये खाता मेरा नहीं है. हमें जानकारी मिली कि एक व्यक्ति के पास 150 पैन कार्ड थे.
  • बीजेपी को मिल रही फंडिंग पर रविशंकर प्रसाद नेता कहा- जो कमियां हैं उसे स्वीकार करने में कोई कमी नहीं है. मैं इस बात से कहमत हूं.
  • 200 और 50 के नए नोट की कमी पर रविशंकर प्रसाद ने कहा- मैं इस बारे में वित्तमंत्री से बात करूंगा.
  • रविशंकर प्रसाद ने कहा- बैंक में जो भी पैसा आया है उसकी जांच हो रही है. जो ये बता देगा कि उसका पैसा कहां से आया उसे कोई दिक्कत नहीं लेकिन जो नहीं बता पाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी.
  • रविशंकर प्रसाद ने कहा- राहुल गांधी की अर्थशास्त्र की समझ कितनी है देश जानता है, राहुल गांधी को थोड़ी गंभीरता लानी चाहिए. वो अपनी पार्टी के नेता बनने जा रहे हैं. जीएसटी काउंसिल में उनके भी वित्त मंत्री थे. राहुल गांधी 18% टैक्स चाहते हैं. वो चाहते हैं कि मर्सडीज और हवाई चप्पल पर एक सा ही टैक्स हो जाए.
  • रविशंकर प्रसाद ने कहा- रॉबर्ट वाड्रा पर हमने कार्रवाई की है, वो कोर्ट चले गए और अब मामला कोर्ट में है. हमने चिदंबरम के बेटे पर भी कार्रवाई की है. अब वो रोज सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं. अब मैं कानून मंत्री होते हुए ये तो नहीं कह सकता कि कोई कोर्ट ना जाए. आप क्या चाहते हैं कि हम वाड्रा को कानून के खिलाफ गिरफ्तार कर लें.
  • रविशंकर प्रसाद ने कहा- यूपीए में दस साल तक राहुल गांधी सरकार में सबसे कद्दावर नेता थे. कभी उन्होंने घोटालों पर कुछ बोला, आज जब कार्रवाई कर रहे हैं तो उन्हें चिंता हो रही है. जन मन धन: राहुल की अर्थशास्त्र की समझ देश जानता है, GST में एक टैक्स मुमकिन नहीं: रविशंकर
  • रविशंकर प्रसाद ने कहा- यूपी में राहुल गांधी एक लड़के की साइकिल पर बैठे वहां सात सीट पर आ गए. गुजरात में उन्हें तीन और लड़के मिले हैं. वहां भी हार मिलेगी.
  • रविशंकर प्रसाद ने कहा- नोटबंदी के बाद कारों की खरीद में कारों की खरीद में 12% की वृद्धि हुई, व्यावसायिक गाड़ियों की 23% की वृद्धि हुई.
  • रविशंकर प्रसाद ने कहा- आज अगर अमेरिका में कोई भारतीय दस डॉलर जमा करता है तो हमें जानकारी मिल जाती है. अगर कोई अमेरिका भारत में पैसा जमा करते हैं तो हम उन्हें जानकारी देते हैं. यह संधि भी मोदी सरकार में हुई है.
  • रविशंकर प्रसाद ने कहा- हिंदुस्तान को बड़ी ताकत बनने से कोई नहीं रोक सकता. लोगों का रूझान स्टार्ट अप की ओर काफी बढ़ा है.
  • रविशंकर प्रसाद ने कहा- देश में बड़ा बदलाव हुआ है, इसलिए ये नहीं कहा जा सकता कि परेशानी नहीं होगा. हाईवे पर एक्सीडेंट होता है इसका मतलब ये नहीं हाईवे बनाने बंद कर दिए जाएं. इसलिए हमें ध्यान रखना होगा कि शराब पीकर गाड़ी ना चलाएं, सीट बेल्ट बांधकर गाड़ी चलाएं.
  • रविशंकर प्रसाद ने कहा- हमने मुद्रा योजना में चार लाख करोड़ रुपया गरीबों तक पहुंचाया जिन्हें बैंक से लोन नहीं मिलता था. इनमें एक तिहाई महिलाएं हैं.
  • रविशंकर प्रसाद ने कहा- नोटबंदी से आतंकवाद और नक्सलवाद पर लगाम लगी है. टैक्स देने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है.
  • रविशंकर प्रसाद ने कहा- आप जिसे कैशलेस कहते हैं हम उसे 'लेसकैश' कहते हैं.
  • कानून मंत्री ने कहा, "राजीव गांधी ने कहा था एक रुपया भेजता हूं और 15 पैसे पहुंचते हैं, लेकिन मोदी सरकार में हम गरीब के खाते में एक हजार रुपये भेजते हैं तो उसके खाते हैं एक हजार रुपये ही पहुंचते हैं. यही है कैशलेस इंडिया.''
  • रविशंकर प्रसाद ने कहा, ''हमारे आने से पहले धरती आकाश और जल में हर जगह घोटाले थे, तीन साल में कोई घाटाले नहीं. मोदी सरकार का एक सूत्र है जो काम होना है वुो होना है, जो नहीं होना है वो नहीं होगा.''
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Iran War: '80 दिन कैद में और 28 दिन मौत के साये में', जब मासूम बेटी के सवाल पर फूट-फूटकर रो पड़े कैप्टन विजय
'80 दिन कैद में और 28 दिन मौत के साये में', जब मासूम बेटी के सवाल पर फूट-फूटकर रो पड़े कैप्टन विजय
Assam Election: 25 लाख का बीमा, बुजुर्गों को 1250 रुपये महीना पेंशन... असम में चुनाव से पहले खरगे ने किया कांग्रेस की 5 गारंटियों का ऐलान
25 लाख का बीमा, बुजुर्गों को 1250 रुपये महीना पेंशन... असम में चुनाव से पहले खरगे ने किया कांग्रेस की 5 गारंटियों का ऐलान
रूस के तेल निर्यात पर बैन से भारत के इस सेक्टर पर मंडराया संकट, महंगाई और लागत बढ़ने की आशंका
रूस के तेल निर्यात पर बैन से भारत के इस सेक्टर पर मंडराया संकट, महंगाई और लागत बढ़ने की आशंका

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
Embed widget