एक्सप्लोरर

जम्मू में बर्फबारी के चलते बढ़ी लोगों की परेशानियां, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद

जम्मू-कश्मीर में हुई भारी बर्फबारी के चलते जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इसका प्रभाव यातायात पर पड़ा है. मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में मंगलवार तक ऐसा मौसम रह सकता है.

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है. रविवार शाम से भारी बारिश और बर्फबारी के चलते लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं. वहीं खराब मौसम के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे को यातयात के लिए बंद कर दिया गया है. दिसंबर के महीने में शीतलहर, भारी बर्फबारी और बारिश के चलते पिछले करीब चार दशकों की रिकॉर्ड तोड़ ठण्ड से जम्मू-कश्मीर उभर नहीं पा रहा है.

कुछ दिनों के मौसम में हुए सुधार के बाद रविवार से प्रदेश एक बार फिर भारी बर्फबारी और बारिश की चपेट में है. खराब मौसम का असर श्रीनगर में हवाई सेवाओं और जम्मू में रेल और सड़क यातायात पर पड़ा है. वहीं जम्मू-श्रीनगर हाईवे को एक बार फिर फिसलन और बर्फबारी के चलते बंद कर दिया गया है.

मौसम विभाग ने बताया कि रविवार से जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी जारी है. जबकि मैदानी इलाकों में तेज बारिश ने प्रदेश के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. बनिहाल और रामबन जिलों में बर्फबारी के चलते रविवार शाम करीब 8 बजे जम्मू-श्रीनगर हाईवे को यातायात के लिए रोक दिया गया है.

हालांकि हाईवे बंद होने से पहले 500 से अधिक तेल के टैंकर कश्मीर घाटी पहुंच चुके थे. जिससे कश्मीर घाटी में ईंधन की पर्याप्त मात्रा पहुंच चुकी है. इसी के साथ  जम्मू से श्रीनगर जा रहे 400 से अधिक यात्री वाहन भी श्रीनगर पहुंच गए हैं.

अगर जम्मू की बात करें तो यहां के डोडा, राजौरी, पुंछ, किश्तवाड़, उधमपुर और रामबन के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई. मौसम विभाग की माने तो जम्मू कश्मीर में मौसम के बदले मिजाज मंगलवार को भी जारी रहेंगे.

ये भी पढ़ें-

चुनाव जीतने के बाद सनी देओल ने नहीं किया एक भी दौरा, पठानकोट में लगे गुमशुदगी के पोस्टर

रात की ये आदतें, आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget