एक्सप्लोरर

जम्मू: पुलिस ने TRF मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 2 आतंकवादी गिरफ्तार

जम्मू पुलिस ने घाटी में सक्रिय टीआरएफ के मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही उनके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किया.

जम्मू: जम्मू पुलिस ने घाटी में सक्रिय टीआरएफ (द रेजिस्टेंस फ्रंट) के मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया है. जम्मू पुलिस ने इस मॉड्यूल में शामिल दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किए हैं.

जम्मू के आईजीपी मुकेश सिंह की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि एक पुष्ट जानकारी के आधार पर जम्मू पुलिस की एसओजी ने 25 दिसंबर को जम्मू के नरवाल इलाके में एक विशेष नाका लगाया. इस जानकारी में कहा गया था कि टीआरएफ के दो संदिग्ध आतंकवादी श्रीनगर की तरफ जा रहे हैं. बयान में कहा गया है कि शाम करीब साढे पांच बजे जब एसओजी की टीम उस इलाके में सभी वाहनों की जांच कर रही थी तभी एक सफेद रंग की अल्टो कार जिसका नंबर यह JK 18 A- 9967 था उसने इस नाके से भागने की कोशिश की.

मौके पर तैनात एसओजी टीम ने फौरन इस गाड़ी का पीछा किया और इस गाड़ी में सवार दो लोगों को धर दबोचा. इस गाड़ी में सफर कर रहे दो लोगों की पहचान रईस अहमद डार पुत्र गुलाम हसन डार निवासी काजीगुंड और सुब्ज़ार अहमद शेख पुत्र गुलाम अहमद शेख निवासी कुलगाम के रूप में की गई है. तलाशी के दौरान रईस अहमद डार के पास से एक बैग मिला है जिससे सुरक्षा बलों को एक एके राइफल, एक पिस्टल, दो मैगजीन, एके के 60 राउंड और पिस्टल के 15 राउंड बरामद हुए.

पुलिस ने इसमें मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. गौरतलब है कि रईस अहमद दार पहले भी आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ 4 मामले दर्ज हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि वह अब टीआरएफ के लिए काम करता है जबकि उसके साथ इस गाड़ी में जा रहे दूसरे शख्स के रोल की जांच हो रही है.

यह भी पढ़ें

शिवसेना के संपादकीय में विपक्ष पर हमला, UPA का नेतृत्व शरद पवार को सौंपने की वकालत

असम: देर रात गुवाहाटी पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, चुनाव पूर्व तैयारियों का लेंगे जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Live: SC में नारेबाजी के मामले में राहुल गांधी को नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
Live: SC में नारेबाजी के मामले में राहुल गांधी को नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
लद्दाख के नेताओं और MHA के बीच निर्वाचित निकाय पर आज बातचीत, विशेष मॉडल पर बनेगी सहमति!
लद्दाख के नेताओं और MHA के बीच निर्वाचित निकाय पर आज बातचीत, विशेष मॉडल पर बनेगी सहमति!
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget