एक्सप्लोरर

14 विदेशी आतंकी ढेर, 13 आतंकी मॉड्यूल ने मचाई देश में दहशत, जानें क्या करी जम्मू कश्मीर पुलिस

Jammu Kashmir: साल 2024 में जम्मू कश्मीर पुलिस ने सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के तहत 180 लोगों को हिरासत में लिया. पुलिस ने बताया कि जम्मू क्षेत्र में छोटे मोटे अपराधों में काफी गिरावट आई है.

Jammu Kashmir News: बीते कुछ दिनों से जम्मू कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की कई खबरें सामने आई है. जम्मू में बीते साल 14 विदेशी आतंकवादी मारे गए और 13 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया. साथ ही राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में 827 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई.

180 लोगों को हिरासत में लिया गया

साल 2024 में जम्मू कश्मीर पुलिस ने आतंकियों को खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है. पुलिस ने सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत 180 लोगों को हिरासत में लिया, इससे पहले 2023 में 168 लोगों को हिरासत में लिया गया था. पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘2024 में जम्मू क्षेत्र में सुरक्षा और अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की गई. ​​आतंकवाद विरोधी मोर्चे पर इस साल 14 विदेशी आतंकवादियों को ढेर किया गया है.’’

13 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

पुलिस ने कहा कि पूरे क्षेत्र में 13 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया. पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ये मॉड्यूल पूरे जम्मू क्षेत्र में सक्रिय थे, जिसमें राजौरी और रियासी में एक-एक, पुंछ और कठुआ में दो-दो, उधमपुर में तीन और डोडा में चार मॉड्यूल शामिल हैं.’’ अधिकारी ने कहा कि इन विदेशी आतंकवादियों के खात्मे से क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बाधित करने का प्रयास करने वाले नेटवर्क को गहरा झटका लगा है.

जम्मू में छोटे अपराधों में गिरावट- पुलिस

पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) पर कार्रवाई की गई, पिछले साल 282 की तुलना में 827 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई. सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत 180 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, वहीं 2023 में 168 को हिरासत में लिया गया था.’’ जम्मू क्षेत्र में छोटे मोटे अपराधों में काफी गिरावट आई है, जहां 2024 में 13,163 आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे, जबकि उससे पहले वर्ष यह संख्या 15,774 थी. प्रवक्ता ने कहा कि यह पूरे क्षेत्र में कानून और व्यवस्था बनाए रखने तथा सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस कर्मियों के अथक प्रयासों का परिणाम है.

ये भी पढ़ें : Mumbai Terror Attacks : मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को झटका, भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा, कोर्ट ने दिया आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget