एक्सप्लोरर

जम्मू: वैष्णो देवी में आने वाले श्रद्धालुओं ने तोड़ा पांच साल का रिकॉर्ड, 9 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन

इस साल करीब 9 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी के दर्शन किे. इसी के साथ श्रद्धालुओं ने पिछले पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. बर्फबारी के चलते ये इजाफा देखने को मिला है.

जम्मू: जम्मू में इस साल भारी बर्फबारी देखने को मिली. इसी बर्फबारी के चलते माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं ने पिछले पांच सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आंकड़ों के मुताबिक इस साल जनवरी और फरवरी के महीने में नौ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए.

साल 2020 के पहले दो महीनों ने जम्मू कश्मीर में मौसम बिगड़ा रहा और इन दो महीनों में कश्मीर घाटी के साथ-साथ माता वैष्णो देवी के मंदिर परिसर में रिकॉर्ड तोड़ बर्फबारी हुई. इस बर्फबारी को देखने के लिए जहां एक तरफ पर्यटकों ने कश्मीर घाटी का रुख किया, वहीं माता वैष्णो देवी के भक्तों ने भी मंदिर परिसर में हुई बर्फबारी के साथ-साथ माता के दर्शन करने में खासी रूचि दिखाई. माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की मानें तो इस साल एक जनवरी से 29 फरवरी तक नौ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए जो एक रिकॉर्ड है.

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार की मानें तो इस साल यात्रियों की इस भीड़ ने माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए आए पिछले पांच साल के यात्रियों का रिकॉर्ड तक तोड़ा है. बोर्ड के मुताबिक पिछले पांच सालों में अगर जनवरी और फरवरी महीनों की बात करें तो आठ लाख से थोड़े अधिक यात्री ही माता के दर्शनों के लिए कटरा पहुंचे, लेकिन इस साल यह आंकड़ा नौ लाख के पार था. श्राइन बोर्ड का यह भी दावा है यात्रा में हुए इस इजाफे के लिए माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में हुई बर्फबारी के साथ-साथ यात्रियों की सुविधाओं के लिए बोर्ड द्वारा उठाए गए कदमों का एक महत्वपूर्ण योग्यदान है.

वहीं यात्रियों का दावा है कि बर्फबारी के मौसम में माता वैष्णो देवी के मंदिर परिसर का नजारा ही अद्भुत होता है. यात्रियों की मानें तो मंदिर परिसर के आस पास की बर्फ के साथ-साथ पुराणी गुफा से माता वैष्णो देवी के दर्शनों का सौभाग्य भी इसी मौसम में यात्रियों को मिलता है. इन महीनो में भीड़ की संख्या को देखते हुए कई बार माता वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा भी खोली जाती है.

ये भी पढ़ें

Weather Update: पहाड़ी इलाकों में बारिश ने बदला दिल्ली-NCR का मौसम, बूंदाबांदी के आसार Coronavirus: जम्मू कश्मीर में प्राइमरी स्कूल के बाद अब सिनेमा हॉल और आंगनवाड़ी केंद्र भी 31 मार्च तक बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुष्यंत गौतम बने राज्यपाल, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु और केरल को मिला नया गवर्नर
दुष्यंत गौतम बने राज्यपाल, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु और केरल को मिला नया गवर्नर
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट
केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट

वीडियोज

राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget