एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: पुंछ जिले में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी गिरफ्तार

पुंछ जिले में लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करने वाले दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है. ये आतंकी पुंछ से हथियार लेकर कश्मीर घाटी जाने वाले थे.

जम्मू-कश्मीर: पुंछ जिले में लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करने वाले दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है. ये आतंकी पुंछ से हथियार लेकर कश्मीर घाटी जाने वाले थे. पुंछ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव पांडे ने बताया कि मामले की जांच के लिए उप-मंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) के नेतृत्त्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है.

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के रहने वाले आकिब अहमद भट और शबीर अहमद डार को बुधवार को इस सीमावर्ती जिले के मेंढर इलाके में पुलिस और सेना के एक संयुक्त अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया. उनके पास से दो एके-56 राइफल, दो मैगजीन, 60 राउंड गोलियां और चार हथगोले जब्त किये गये.

एसएसपी ने बताया, ‘‘शुरुआती जांच में पता चला है कि वे लश्कर-ए-तैयबा मॉड्यूल के हिस्सा थे और उन्हें हथियारों को पुंछ से कश्मीर घाटी ले जाने का कार्य सौंपा गया था.’’गिरफ्तार लोगों को मीडिया के सामने पेश करते हुए उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उन दोनों ने अब तक किसी आतंकवादी गतिविधि को अंजाम नहीं दिया है. पांडे ने कहा, ‘‘वे आतंकवादियों के सहयोगी है और उनका एकमात्र मकसद हथियारों को पुंछ से कश्मीर ले जाना था.’’

हालांकि उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच के लिए पुंछ की पुलिस कश्मीर घाटी की पुलिस के संपर्क में है. उन्होंने बताया, ‘‘उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पूरे मामले की जांच करने के लिए मेंढर के एसडीपीओ नीरज पद्यार के नेतृत्त्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है.’’

उन्होंने बताया कि जिले में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. पांडे ने बताया, ‘‘ग्रामीण और वन क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हम मेंधर उप-मंडल और अन्य जगहों की छानबीन कर रहे हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget