एक्सप्लोरर

J&K: कुपवाड़ा में पकड़े गए हरकत-उल-मुजाहिदीन के दो आतंकी

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुछ दूरी पर सादी वर्दी में एक दूसरी टीम तैनात कर रखी थी जिसने संदिग्धों को धर दबोचा.

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को हरकत-उल-मुजाहिदीन के दो आतंकवादी गिरफ्तार किए गए. एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की गतिविधियों की खास खबर मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बाकीहाकेर मोड़ पर जांच चौकी बनाई. चेकिंग के दौरान दो व्यक्ति दूर से ही सुरक्षाकर्मियों को देख भागने लगे. दोनों बाकीहाकेर की ओर आ रहे थे.

प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुछ दूरी पर सादी वर्दी में एक दूसरी टीम तैनात कर रखी थी जिसने संदिग्धों को धर दबोचा. शुरुआती जांच के बाद दोनों की पहचान युनिस अहमद मीर उर्फ सरफराज और ताहिर उल इस्लाम उर्फ सज्जाद अफगानी के रुप हुई है. सरफराज बडगाम जिले के सेबदान गलवनपोरा का रहने वाला है जबकि सज्जाद अफगानी श्रीनगर जिले में साल्टेंग के मुलुर तावहीदाबाद का निवासी है.

प्रवक्ता के मुताबिक दोनों ने दावा किया कि वे हाल ही में इस संगठन में शामिल हुए थे और उन्हें हिंसक गतिविधियों में शामिल होकर हंदवारा में अशांति पैदा करने का जिम्मा सौंपा गया था. कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने खुलासा किया कि हंदवारा-कुपवाड़ा क्षेत्र में स्थित ज्यादातर आतंकवादी संगठन इस क्षेत्र में स्थानीय आतंकवादियों की घट रही संख्या की समस्या से जूझ रहे हैं.

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उन्होंने खुलासा किया कि इस क्षेत्र के युवक कश्मीर और पीओके के आतंकवादी कमांडरों की लाख कोशिश के बावजूद बंदूक उठाने के लिए तैयार नहीं हैं . आतंकवादी संगठन हाल ही में कुपवाड़ा में कुछ स्थानीय युवकों की भर्ती करने में सफल रहे थे. लेकिन आतंकवाद से जुड़ने के कुछ ही समय के अंदर उन्होंने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया या वे फिर सुरक्षाबलों के जरिए पकड़ लिये गये. ’’ उन्होंने बताया कि आतंकवादी संगठनों के घाटी के कमांडरों पर इस क्षेत्र में अमन और शांति बिगाड़ने का दबाव होने के चलते वे दूसरे इलाकों में युवकों की भर्ती कर उन्हें आतंकी हमला कराने के लिए हंदवारा लाने का प्रयास कर रहे हैं. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है और जांच चल रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले मल्लिकार्जुन खरगे
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले खरगे
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget