एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, एक पाकिस्तानी समेत लश्कर के 2 आतंकी ढेर

Kupwara Encounter: कुपवाड़ा के चकतारस कंदी में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी शुरू की, जिसमें 2 आतंकी मारे गए

Kupwara Encounter Two LeT Terrorist Killed: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा (Kupwara) में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने यहां मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है. प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के दो आतंकवादी (Terrorists) ढेर कर दिए गए हैं. मारे गए आतंकियों में से एक पाकिस्तानी आतंकवादी (Pakistani Terrorist) तुफैल (Tufail) भी शामिल है. कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार (IG Vijay Kumar) ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकी मार गिराए गए हैं जिसमें से एक पाकिस्तानी आतंकी तुफैल भी है.

कुपवाड़ा के चकतारस कंदी में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. इस सूचना के बाद सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी शुरू की. खुद के घिरने के बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब देते हुए 2 आतंकियों को मार गिराया. इलाके में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन अभी जारी है.

कुपवाड़ा में लश्कर के 2 आतंकी ढेर

कश्मीर जोन के IGP विजय कुमार ने बताया कि LeT के दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि इनमें एक पाकिस्तानी आतंकवादी तुफैल भी शामिल है. इलाके में सेना और पुलिस का तलाशी अभियान जारी है. इससे पहले बारामूला जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया था, जबकि तीन आतंकवादी मौके से भागने में सफल हो गए थे. मारे गए आतंकी के पास से एक एके 47 राइफल, 5 मैगजीन के साथ कई और हथियार बरामद हुए थे.

ऑपरेशन ऑल आउट के तहत आतंकियों का सफाया

जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में ऑपरेशन ऑल आउट (Operation All Out) के तहत पिछले 5 साल में 900 से ज्यादा आतंकियों (Terrorists) को ठिकाना लगाया जा चुका है. आंकड़े के मुताबिक आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में साल 2018 में 257 आतंकी मारे गए. साल 2019 में 157 आतंकियों को जवानों ने मार गिराया. 2020 में 221 आतंकियों का सफाया किया गया. वही साल 2021 में 193 आतंकियों को मार गिराया गया और इस साल 6 जून तक 96 आतंकी ढेर किए जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

RSS कार्यालय को बम से उड़ाने की व्हाट्सएप पर मिली धमकी, लखनऊ में दर्ज हुई एफआईआर

Moose Wala Murder: मूसेवाला मर्डर केस में सामने आया नया वीडियो, मोगा में ऑल्टो कार में पेट्रोल भराते दिखे शूटर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget