एक्सप्लोरर

Tunnel Incidence: जम्मू कश्मीर सुरंग हादसे में 2 स्थानीय श्रमिक दफनाए गए, 8 अन्य के शवों को भेजा गया घर

Jammu Kashmir Tunnel Accident: गुरुवार को जम्मू कश्मीर में भूस्खलन के बाद सुरंग में दबकर कई मजदूरों की मौत हो गई. इस मामले में प्रशासन ने उनके शवों को निकालकर घरों के लिए भेज दिया है.

Workers Death In Tunnel: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से जान गंवाने वाले 10 मजदूरों में से 2 स्थानीय मजदूरों को उनके पैतृक रामबन जिले में दफना दिया गया, जबकि 8 अन्य शवों को केंद्रशासित प्रदेश के बाहर स्थित उनके घरों के लिए भेज दिया गया. 

ये जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी है. गुरुवार रात रामबन में खूनी नाले के पास जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सुरंग के मुहाने पर टी-4 तक भूस्खलन होने से 10 श्रमिकों की मौत हो गई जिनमें 5 श्रमिक पश्चिम बंगाल के, जम्मू-कश्मीर और नेपाल के दो-दो तथा असम का एक मजदूर शामिल है.

तलाशी अभियान के दौरान एक श्रमिक का शव शुक्रवार को मिला था, जबकि 9 अन्य श्रमिकों के शव शनिवार को दिन भर चले बचाव अभियान के दौरान मिले थे. गुरुवार को भूस्खलन के बाद 3 घायल श्रमिकों को बचा लिया गया था.

रामबन के कब्रिस्तान में दफनाए गए 2 शव
रामबन के उपायुक्त मुसरत इस्लाम ने कहा कि दो स्थानीय मजदूरों- मुजफ्फर शेख (38) और मोहम्मद इशरत (30) के शवों को मलबे के नीचे से निकाले जाने के कुछ ही घंटों के भीतर उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया. उन्होंने कहा कि दोनों को शनिवार देर रात रामबन जिले के पंथियाल गांव के पास कब्रिस्तान में दफना दिया गया.

मजदूरों के शवों को उनके घर भेजा गया
पश्चिम बंगाल के जादव रॉय (23), गौतम रॉय (22), सुधीर रॉय (31), दीपक रॉय (33) और परिमल रॉय (38) और नेपाल के रहने वाले नवराज चौधरी (26) तथा खुशीराम (25) और असम के शिव चौहान (26) के शव रामबन से जम्मू भेज दिए गए. अधिकारियों ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और नेपाल में नोडल अधिकारियों से संपर्क किया गया और मृतकों के शवों को अलग-अलग दिल्ली भेजा गया. अधिकारियों ने कहा कि श्रमिकों के शव उनके गृह क्षेत्रों में उनके परिवार के सदस्यों को सौंपे जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Jammu Tunnel Collapse: रामबन सुरंग हादसे की जांच को लेकर केंद्र ने गठित की तीन सदस्यीय समिति, 10 मजूदरों की हुई थी मौत

ये भी पढ़ें: Jammu Tunnel Collapse: रामबन सुरंग हादसे में सभी 10 शव निकाले गए, लापरवाही का केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
DMK सांसद ने दिल्ली में भीख मांगने से रोक लगाने पर पूछा सवाल, जानें सरकार ने क्या दिया जवाब?
DMK सांसद ने दिल्ली में भीख मांगने से रोक लगाने पर पूछा सवाल, जानें सरकार ने क्या दिया जवाब?
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
US-Israel-Iran War Live: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
LIVE: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget