एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: लश्कर से जुड़े आतंकी संगठन ने RSS नेताओं को दी धमकी, कहा- धर्मों को बदनाम करने का चला रहे एजेंडा

Jammu Kashmir TRF: लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा आतंकी संगठन टीआरएफ ने बीजेपी और आरएसएस नेताओं को जान से मारने की धमकी दी है. उसने अपने संदेश में साफ कहा है कि वो निशाना बनाएंगे.

TRF Threaten To BJP Leaders: जम्मू-कश्मीर में एक्टिव आतंकवादी संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (टीआरएफ) ने आरएसएस नेताओं को धमकी दी है. आतंकी गुट ने 30 नेताओं की एक लिस्ट जारी की है जिसमें नेताओं के नाम, पद और जगह बताई गई है. रेजिस्टेंस फ्रंट ने कहा है कि हम इन नेताओं को निशाना बनाएंगे.

टीआरएफ की कश्मीरफाइट डॉट कॉम की ओर से एक बयान जारी किया गया है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें कहा गया है, "आरएसएस के लोग अपना प्रचार प्रसार करने के बाद बहुत खुशी मना रहे हैं. घाटी में आरएसएस जैसे जहरीले संगठन में शामिल होने वाले लोगों को या तो पता नहीं है कि वे कहां शामिल हो रहे हैं या फिर वो इस संगठन से मिलने वाले छोटे फायदों के लिए खुद को बेच चुके हैं.”

अन्य धर्मों को बदनाम करने का लगाया आरोप

बयान में आगे कहा गया, “लोगों को इस बारे में पता होना चाहिए कि घाटी के लोग ऐसे संगठनों में शामिल हुए हैं. एक तरफ संघ और बीजेपी के लोग हिंदुत्व विचारधारा को लागू/प्रसारित करने की कोशिश कर रहे हैं और दूसरी तरफ आरएसएस जैसा संगठन इस्लाम और अन्य धर्मों को बदनाम करने का एजेंडा चला रहा है. घाटी में कुछ ऐसे लोग हैं जो इस संगठन में शामिल हो गए हैं."

टीआरएफ की खून बहाने की धमकी

टीआरएफ ने अपनी धमकी में साफ कहा है कि आने वाले समय में, खासतौर पर जो आरएसएस और बीजेपी में शामिल हुए और जो उनका सहयोग कर रहे ऐसे लोगों का खून बहने वाला है. इन लोगों को अब सावधान रहने की जरूरत है. वहीं, पुलिस की ओर से इसको लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है.

लश्कर की ब्रांच 'द रेजिस्टेंस फ्रंट’

जम्मू-कश्मीर में एक्टिव द रेजिस्टेंस फ्रंट लश्कर-ए-तैयबा की ही एक शाखा है. ये फ्रंट जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के खिलाफ ऑनलाइन कैंपेन भी चलाता है. पुलिस के हवाले से बताया गया कि कराची से इस ऑनलाइन कैंपेन के 6 महीने बाद ही इस फ्रंट ने जमीनी स्तर पर अपना संगठन तैयार किया. यह तहरीक-ए-मिल्लत इस्लामिया और गजनवी हिंद जैसे दूसरे संगठनों जैसा है. इस संगठन ने जम्मू-कश्मीर में हमलों की जिम्मेदारी 2020 के बाद लेना शुरू किया. फ्रंट का पता तब चला, जब इससे जुड़े लोगों को सोपोर से अरेस्ट किया गया.

ये भी पढ़ें:

Ghulam Nabi Azad: 'कभी बदला नहीं लिया...', CAA, हिजाब और अनुच्छेद 370 का जिक्र कर बोले गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस पर भड़के

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tamil Nadu Budget 2026: शिक्षा से सुरक्षा तक किन मुद्दों पर फोकस? तमिलनाडु की विजय सरकार का पहला बजट पेश
शिक्षा से सुरक्षा तक किन मुद्दों पर फोकस? तमिलनाडु की विजय सरकार का पहला बजट पेश
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
'पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?
'पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget