एक्सप्लोरर

जम्मू के उधमपुर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों की जॉइंट पॉर्टी पर किया हमला, CRPF के इंस्पेक्टर शहीद

Jammu Kashmir Terrorists Attack: सीआरपीएफ की 187वीं बटालियन के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई. बीते दिनों रक्षा मंत्री ने इन हमलों को लेकर मीटिंग की थी.

Jammu Kashmir Terrorists Attack: उधमपुर में आतंकिवादियों ने सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी की टीम पर हमला कर दिया, जिसमें सीआरपीएफ के एक इंस्पेक्टर शहीद हो गए. बताया जा रहा है कि बसंतगढ़ के सुदूर डुडू इलाके में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आतंकवादियों ने सीआरपीएफ और विशेष अभियान समूह (एसओजी) पर गोलीबारी की थी.

अस्पताल ले जाते समय हुई जवान की मौत

अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ की 187वीं बटालियन के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह को गोली लगी और बाद में अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई. अधिकारियों ने बताया कि एसओजी की टीम की ओर से जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकवादी मौके से भाग गए. यह आतंकी हमला ऐसे समय में हुआ है जब जम्मू कश्मीर में केंद्र शासित प्रदेश के तौर पहला विधानसभा चुनाव होने वाला है. पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य में आखिरी बार 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे.

14 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुई मुठभेड़ के बाद सेना के एक अधिकारी कैप्टन दीपक सिंह शहीद हो गए थे. इस घटना में एक नागरिक भी घायल हुआ था. पिछले दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्र शासित प्रदेश में लगातार हो रही मुठभेड़ों और घात लगाकर बढते आतंकी हमलों पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी. यह बैठक दिल्ली के साउथ ब्लॉक में एनएसए अजीत डोभाल और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ हुई थी.

हाईवे की सुरक्षा में CRPF को लगाया गया

हाल ही में ये पता चला था कि आतंकवादी जम्मू-कश्मीर की जीवनरेखा माने जाने वाले राजमार्गों को निशाना बना सकते हैं. इसे लेकर केंद्र ने राजमार्गों और आस-पास के इलाकों में गश्त करने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ के और अधिक जवानों को तैनात करने का फैसला किया है.

इससे पहले 10  अगस्त 2024 को अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी के दौरान दो सैनिक और एक नागरिक मौत हो गई थी. बीते कुछ दिनों से  इस क्षेत्र में कठुआ में सेना के काफिले पर हमले, डोडा और उधमपुर में झड़पें और कुपवाड़ा जिले के मच्छल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान बॉर्डर एक्शन टीम (बीएटी) से किया असफल हमला हुआ है.

ये भी पढ़ें :  Exclusive Interview: 'पूरे पश्चिम बंगाल के...', कोलकाता रेप मर्डर मामले पर एक्शन मोड में राज्यपाल बोस, केंद्र को पेश करेंगे रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
संसद में डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget