एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने हिजबुल आतंकी को किया ढेर, 3 जवान और एक नागरिक भी जख्मी

Anantnag Encounter: कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार (Vijay Kumar) ने बताया कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन का आतंकवादी कमांडर एचएम निसार खांडे मारा गया. एनकाउंटर के दौरान तीन जवान भी जख्मी हुए हैं.

Jammu Kashmir Terrorist Killed in Encounter in Anantnag: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग (Anantnag Encounter) में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक खुंखार आतंकी (Terrorist) को मार गिराया है. इस आतंकी का नाम निसार खांडे (Nisar Khanday) बताया जा रहा है. मुठभेड़ के दौरान तीन सैनिक और नागरिक भी घायल हुए हैं. मारे गए आतंकी के पास से सुरक्षाबलों ने हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं. जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी जारी है.

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के रिशीपोरा इलाके (Rishipora Area) में हुई है. मारा गया आतंकी निसार खांडे हिजबुल मुजाहिदीन का बताया जा रहा है. आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया. इसी दौरान आतंकियों की तरफ से पहले फायरिंग की गई. सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी को ढेर कर दिया.

हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी ढेर

शुरुआती गोलीबारी के दौरान सेना के तीन जवान और एक नागरिक गोली लगने से घायल हो गए. एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों को तुरंत इलाज के लिए श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन का आतंकवादी कमांडर एचएम निसार खांडे मारा गया है. 

AK-47 समेत कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद

मारे गए आतंकी के पास एक एके-47 राइफल, गोला-बारूद समेत कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुआ है. सुरक्षाबल के जवान उसके बैकग्राउंड का पता लगा रहे हैं. इस घटना से पहले आतंकियों ने बेगुनाह गैर-कश्मीरी मुसलमानों को अपना निशाना बनाया था. शोपियां जिले के अगलार जैनापोरा इलाके में आतंकियों ने हैंड ग्रेनेड से किए गए हमले में 2 गैर-कश्मीरी मजदूर जख्मी हुए थे. 

टारगेट किलिंग है जम्मू-कश्मीर में दहशत!

इससे पहले जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आतंकियों (Terrorists) ने राजस्व विभाग में कार्यरत राहुल भट्ट, शिक्षक राजबाला और बैंक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. लगातार हो रही टारगेट किलिंग (Target Killing) से जम्मू-कश्मीर में फिलहाल दहशत का माहौल बना हुआ है. वहीं पुलिस और सुरक्षाबल के जवान आतंकियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

Sidhu Musewala: चंडीगढ़ में आज अमित शाह से मुलाकात कर सकता है सिद्धू मूसेवाला का परिवार, CBI जांच की करेंगे मांग

Kashmir Target Killing: कश्मीर में प्रवासी बन रहे आतंकियों का टारगेट, शोपियां में ग्रेनेड हमले में दो मजदूर घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget