एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: श्रीनगर में बुजुर्ग दंपति की कार में धमाका, मौके पर पहुंची पुलिस ने बताई ब्लास्ट की वजह

Jammu Kashmir Blast: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक कार में जबरदस्त धमाका होने के बाद हलचल मच गई है. इस कार में एक बुजुर्ग दंपति सवार थे. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

Srinagar Car Blast: जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के बोलवर्ड रोड पर एक कार में धमाका हुआ है. इस कार में बुजुर्ग दंपति सवार थे. फिलहाल दोनों बुजुर्ग सही सलामत हैं और पुलिस धमाके की वजह की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, पहली नजर में ये धमाका कार के किसी उपकरण की खराबी की वजह से लगता है.

श्रीनगर पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा, “धमाका बोलवर्ड रोड पर होंडा सिटी गाड़ी नंबर जेके-01-एम- 0878 के पिछले हिस्से में हुआ. गाड़ी में क्रालसंगरी निशात निवासी एक बुजुर्ग दंपति मिस्टर एंड मिसेज हफीजुल्लाह भट सवार थे. दोनों सुरक्षित और स्वस्थ हैं. प्रथम दृष्टया विस्फोट किसी उपकरण की खराबी का लग रहा है. पुलिस टीम मौके पर है.”

कठुआ में भी हुआ था धमाका

इसी सप्ताह में जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिसमें भारत-पाकिस्तान की सीमा के पास एक गांव में भी जबरदस्त विस्फोट हुआ था जिससे वहां की जमीन पर गड्ढा तक हो गया. इस मामले की जानकारी गुरुवार (30 मार्च) को अधिकारियों ने दी थी. कठुआ के एसएसपी शिवदीप सिंह जामवाल ने बताया था कि गुरुवार सुबह इलाके की तलाशी के बाद एक ग्रेनेड बरामद हुआ. बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे भीषण विस्फोट की सूचना मिली. बम रोधी दस्ते ने नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेज दिए गए. ऐसा लगता है कि सुरक्षा बलों की मौजूदगी का पता चलने के बाद किसी ने ग्रेनेड फेंक दिया.

4-5 गांवों में सुनाई दिया धमाका

धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के चार-पांच गांवों के लोगों ने धमाके की आवाज सुनी. लोगों से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करके इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया. बता दें कि धमाका स्थल के पास यहां कठुआ बॉर्डर पुलिस की सन्याल पुलिस पोस्ट भी है और वहां से अंतरराष्ट्रीय सीमा मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर है. आप एक छोर से खड़े होकर आराम से पाकिस्तान के गांव देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर बड़ा धमाका! पुलिस-प्रशासन अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
India Australia Sports Roadmap: ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget