एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन के दौरान गोलीबारी

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के बारामूला के सोपोर सेक्टर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है.

Sopore Encounter: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में रविवार (19 जनवरी, 2025) को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है. सुरक्षाबलों को संदिग्ध आतंकवादियों का इनपुट मिला था. इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया. सर्च ऑपरेशन के दौरान गोलीबारी भी हुई है. फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर ली गई है. 

अधिकारियों ने बताया कि कम से कम दो आतंकवादी को घेर लिया गया है और सेना के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ चल रही है. मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब 22 राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 179वीं बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक टीम घेराबंदी और तलाशी अभियान चला रही थी. इलाके की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है. 

तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने की फायरिंग

अधिकारियों के मुताबिक, सोपोर पुलिस जालोरा गुज्जरपति में तलाशी अभियान चला रही थी और इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि अभी तक इस अभियान में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. पिछले साल 8 नवंबर को सोपोर इलाके में इसी तरह की घटना हुई थी, जब सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को ढेर किया था. 

पिछले साल दिसंबर में सामने आई थी मुठभेड़ की खबर

इससे पहले 3 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर में दाचीगाम जंगल के ऊपरी इलाकों में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया था. सुरक्षाबलों को इस इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाकर्मियों ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी. इसके बाद जवानों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया. 

ये भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, हिजबुल कमांडर समेत 5 आतंकी ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC MLA Suspend: ममता बनर्जी का बड़ा एक्शन, फर्जी हस्ताक्षर मामले में TMC के दो विधायक सस्पेंड
ममता बनर्जी का बड़ा एक्शन, फर्जी हस्ताक्षर मामले में TMC के दो विधायक सस्पेंड
भारत आएंगे कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर 6 जून को प्रदर्शन
भारत आएंगे कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर 6 जून को प्रदर्शन
'शिक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग में नहीं लगी थी आग', दिल्ली में फायरकांड पर आया सरकार का बयान
'शिक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग में नहीं लगी थी आग', दिल्ली में फायरकांड पर आया सरकार का बयान
'PM मोदी के पास आम पर बोलने का समय है, लेकिन...', राहुल गांधी ने CBSE कॉपियों की फोन स्कैनिंग पर उठाए सवाल
'PM मोदी के पास आम पर बोलने का समय है, लेकिन...', राहुल गांधी ने CBSE कॉपियों की फोन स्कैनिंग पर उठाए सवाल

वीडियोज

New Tata Tiago EV facelift walkaround | #tata #tatatiago #autolive
'हस्तिनापुर के वीर' में धृतराष्ट्र नहीं होंगे लाचार, Sandeep Mohan का बड़ा खुलासा
Iran US War | Strait of Hormuz | Janhit: होर्मुज में ईरान ने खींची 'रेड लाइन'! | Trump | IRGC
Ghaziabad Asad Encounter | UP Police: असद ढेर, पर क्यों भड़का है विपक्ष? | Bakrid
Ghaziabad Asad Encounter | Janhit: जुर्म देखा या धर्म? | Bakrid | UP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी के पास आम पर बोलने का समय है, लेकिन...', राहुल गांधी ने CBSE कॉपियों की फोन स्कैनिंग पर उठाए सवाल
'PM मोदी के पास आम पर बोलने का समय है, लेकिन...', राहुल गांधी ने CBSE कॉपियों की फोन स्कैनिंग पर उठाए सवाल
सूर्या मर्डर केस के आरोपी असद के घर पर नोटिस चस्पा, ढोल बजाकर किया ऐलान; 15 दिन का अल्टीमेटम
सूर्या मर्डर केस के आरोपी असद के घर पर नोटिस चस्पा, ढोल बजाकर किया ऐलान; 15 दिन का अल्टीमेटम
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को किसने ठहराया? अब मदद करने वालों पर कसेगा CBI का शिकंजा
ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को किसने ठहराया? अब मदद करने वालों पर कसेगा CBI का शिकंजा
RCB की जीत के बाद फैंस ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने की लाठी चार्ज; वीडियो वायरल
RCB की जीत के बाद फैंस ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने की लाठी चार्ज; वीडियो वायरल
क्या 'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट से हुआ था बॉबी देओल का झगड़ा? एक्टर बोले- 'लोग इतने खाली हैं कि कुछ भी...'
क्या 'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट से हुआ था बॉबी देओल का झगड़ा? एक्टर ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी
दिल्ली में SPA की बिल्डिंग में लगी आग पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में...
दिल्ली में SPA की बिल्डिंग में लगी आग पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में...
फिल्म 'धुरंधर' को लेकर पाकिस्तान के पत्रकार के बयान से कुमार विश्वास गदगद, विरोधियों को सुनाई खरी-खोटी
फिल्म 'धुरंधर' को लेकर पाकिस्तान के पत्रकार के बयान से कुमार विश्वास गदगद, विरोधियों को सुनाई खरी-खोटी
मसालदानी में रखी हल्दी असली है या नकली, ऐसे करें पहचान
मसालदानी में रखी हल्दी असली है या नकली, ऐसे करें पहचान
Embed widget