एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: जम्मू से अब होगा आतंक का खात्मा! सुरक्षाबलों ने बनाया ये धांसू प्लान

जम्मू में पिछले कुछ समय में आतंकी घटनाओं में इजाफा हुआ है. इन आतंकी घटनाओं में भारतीय सुरक्षाबलों की जान भी चली गई. अब आतंकियों से निपटने के लिए सुरक्षाबलों ने कमर कस ली है.

पाकिस्तान जम्मू में आतंकी वारदातों को अंजाम देने की कोशिश में लगातार लगा हुआ है. पिछले कुछ महीनों में पड़ोसी देश की ये नापाक हरकत कामयाब भी हुई है. इन सबके बीच अब सुरक्षाबलों ने जम्मू से आतंकियों के सफाये के लिए पूरा प्लान तैयार कर लिया है. सुरक्षाबलों का पूरा फोकस घाटी में घुसपैठ रोकने और आतंकियों के स्थानीय नेटवर्क को खत्म करने पर है. 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षाबलों के सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना जम्मू में एक्टिव आतंकी संगठनों को हथियार, ट्रेनिंग, बातचीत के लिए हाईटेक गैजेट्स समेत अन्य सभी मदद मुहैया करा रही है. 

लगातार घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकी

सूत्रों के मुताबिक, सीमा पार आतंकवादी ढांचा अभी भी बरकरार है और आतंकी लगातार घुसपैठ की नियमित कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, भारतीय सुरक्षाबलों ने हाल के दिनों में इन्हें विफल भी किया है. हाल के दिनों में पीरपंजाल के इलाके में आतंकी वारदातों में इजाफे का जिक्र करते हुए सूत्रों ने कहा, जंगल क्षेत्र में कई गुफाएं और छिपने के स्थान हैं, जिनका इस्तेमाल आतंकी कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में हुए आतंकी हमलों के बाद कई जगहों पर सुरक्षाबलों की संख्या में इजाफा किया गया है. 

सेना ने शुरू किए खास ऑपरेशन

आतंकवाद के राजौरी-पुंछ सेक्टर के इलाकों में फैलने के बाद सुरक्षाबलों ने अब आसपास के इलाकों में आतंकवादियों के ओवरग्राउंड कार्यकर्ताओं और समर्थकों के खिलाफ अभियान चलाना शुरू कर दिया है. 

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना ने अन्य सुरक्षाबलों के साथ जम्मू कश्मीर में विदेशी आतंकियों के सफाये के लिए ऑपरेशन शुरू किया है. इन आतंकियों के घुसपैठ करने के बाद उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़ जैसे इलाकों में छिपे होने की संभावना है. इसी तरह का ऑपरेशन 26 जून को सुरक्षाबलों ने कठुआ में चलाया था, जिसमें 3 आतंकी ढेर किए गए थे. 

फिर आतंकी हमले से दहला कश्मीर तो एक्टिव हुए डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह, आर्मी चीफ को दिया बड़ा निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget