एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: आतंकियों की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने तुलीबल में मिले IED को किया डिफ्यूज, आप भी देखें धमाके का वीडियो

Jammu-Kashmir: एक बार फिर सुरक्षाबलों ने आतंकियों की साजिश को नाकाम कर दिया है. तुलीबल इलाके में मिले आईडी को डिफ्यूज कर दिया गया है. बम के डिफ्यूज होने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया है.

Jammu-Kashmir: सुरक्षा बलों ने एक बार फिर से आतंकियों के मंसूबे को नाकाम कर दिया है. मंगलवार को जम्मू-कश्मीर राज्य राजमार्ग के साथ लगे तुलीबाल क्षेत्र में एक ताजा खोदे गए गड्ढे में से आईईडी बरामद किया, जिसे बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया है. बम के सुरक्षित रूप से निष्क्रिय हो जाने के बाद दो घंटे के भीतर स्टेट हाईवे पर यातायात फिर से शुरू कर दिया गया है. भारतीय सेना ने बताया कि मंगलवार के तड़के स्टेट हाइवे के किनारे तुलीबल इलाके में उपलोना राष्ट्रीय राइफल्स के सुरक्षा बलों ने 2-3 किलोग्राम इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का पता लगाया. संदिग्ध आईईडी एक ताजा खोदे गए गड्ढे में छिपाया गया था.

सुरक्षा बलों ने आईईडी का पता चलने के बाद, आईईडी को निष्क्रिय करने के लिए एक बम निरोधक दस्ते को बुलाया  और सड़क को यातायात की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया. लगभग दो घंटे तक यातायात बंद रहने के बाद आईईडी को सुरक्षित ब्लास्ट किया गया और फिर यातायात बहाल कर दिया गया.

देखें वीडियो

 

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर के तुलीबल इलाके में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने मंगलवार सुबह एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का पता लगाया. अधिकारियों ने बताया कि आईईडी का पता चलने के तुरंत बाद यातायात रोक दिया गया था और लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई. मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया.

 

इससे पहले 6 दिसंबर को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में एक IED बरामद किया गया था. एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि शोपियां के शिरमल इलाके में पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने एक आईईडी बरामद किया था. पुलिस को संदेह है कि आईईडी आतंकी हमले की साजिश का हिस्सा है. उससे पहले पिछले महीने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोर जिले में भी एक आईईडी मिला था, जिसे बम निरोधक दस्ते ने भी सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया था.

यह भी पढ़ें: सिर्फ बॉर्डर ही नहीं इंटरनेट पर भी हमला करने की फिराक में चीन, भारत ने जारी की SOP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget