एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, कोरोना प्रोटोकॉल का करना होगा पालन

जम्मू कश्मीर सरकार ने सभी स्कूल खोलने का भी फैसला लिया है और स्कूल संचालकों को एक फरवरी से स्कूल खोलने और कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत बच्चों के आने से पहले परिसरों को तैयार करने का आदेश दिया है.

श्रीनगर: कोरोना वायरस के मामलो में लगातार आ रही कमी और लॉकडाउन नियमों में नरमी के साथ ही जम्मू कश्मीर में प्रशासन ने कई नए कदम उठाने शुरू किए हैं. सर्दियों की छुट्टियां खत्म होने के दिन करीब आने के साथ ही सरकार ने प्रदेश में सभी स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला लिया है. जम्मू श्रेत्र में कॉलेज एक फरवरी और कश्मीर और जम्मू के पहाड़ी इलाकों में सभी कॉलेज 14 फरवरी से खुलेंगे. दरअसल, जम्मू कश्मीर में स्कूल-कॉलेज पिछले साल मार्च के महीने से ही बंद हैं.

जम्मू कश्मीर के ग्रीष्म क्षेत्र, जिसमें जम्मू, कठुआ, पुंछ और राजौरी के मैदानी इलाके आते हैं, में सर्दियों की छुट्टियां 31 जनवरी को खत्म हो रही हैं. इन इलाकों में सभी कॉलेज एक फरवरी से कामकाज के लिए खोल दिए जाएंगे जबकि छात्रों के लिए सामान्य कक्षाएं 8 फरवरी से शुरू होंगी. जम्मू कश्मीर के उच्च-शिक्षा विभाग के सचिव तलत परवेज का कहना है कि छुट्टियों के बाद सभी कॉलेज सामान्य तौर पर काम करेंगे और बच्चे भी कॉलेज में क्लास रूम में आकर पढ़ाई करेंगे, लेकिन क्लास शुरू करने के लिए सभी को कोविड-19 एसओपी का पालन करना होगा.

तलत परवेज के मुताबिक क्लास-वर्क शुरू करने से पहले सभी कॉलेज परिसर को सैनिटाइज करने और कोरोना खतरे से निपटने के लिए जरूरी प्रावधान सभी कॉलेज में लगा दिए जाएंगे. इनमें हैंड सैनिटाइजर, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाएगा. हालांकि पिछले साल वार्षिक परिक्षाओं के लिए स्कूल और कॉलेज खोले गए थे लेकिन इस दौरान सामान्य क्लास-वर्क नहीं हुआ था.

स्कूल भी खुलेंगे

इसके साथ ही जम्मू कश्मीर सरकार ने सभी स्कूल खोलने का भी फैसला लिया है और स्कूल संचालकों को एक फरवरी से स्कूल खोलने और कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत बच्चों के आने से पहले परिसरों को तैयार करने का आदेश दिया है. शिक्षा विभाग ने जम्मू क्षेत्र में 9वीं से 12वीं तक के सभी स्कूल को भी एक फरवरी से खोलने के आदेश दिए हैं और यहां भी क्लास-वर्क आठ फरवरी से ही शुरू किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: 'वेलेंटाइन डे तक बना लो एक ब्वॉयफ्रेंड', आगरा के एक स्कूल का ये लेटर हो रहा है वायरल, जानिये क्या है सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
कोलंबिया में 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, वेनेजुएला समेत कई देशों में हड़कंप
कोलंबिया में 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, वेनेजुएला समेत कई देशों में हड़कंप
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget