एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: ऑपरेशन महादेव के बाद जम्मू कश्मीर में फिर एनकाउंटर, पुंछ में छिपे 2 आतंकी, चल रही फायरिंग

भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ इलाके में स्थित देगवार सेक्टर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर इलाके को घेरा लिया है और इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर के पास सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन के दौरान संदिग्ध गतिविधि नजर आई. जवान आगे बढ़े तो वहां मौजूद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की. इलाके में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की खबर है और सर्च ऑपरेशन जारी है.

पुंछ जिले के देगवार सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सेना ने सतर्कता बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, कुछ आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश की खबर मिलते ही इलाके को तुरंत घेर लिया गया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया. यह क्षेत्र घना और दुर्गम होने के कारण अक्सर आतंकियों की तरफ से घुसपैठ के लिए इस्तेमाल किया जाता है. सुरक्षाबलों ने सटीक कार्यवाही करते हुए इलाके में पूरी तरह निगरानी बढ़ा दी है.

भारतीय सेना का ऑपरेशन महादेव
भारतीय सेना ने सोमवार  (28 जुलाई 2025) को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले के लिडवास क्षेत्र में एक बड़ा ऑपरेशन चलाया, जिसे ऑपरेशन महादेव नाम दिया गया. यह ऑपरेशन श्रीनगर के घने दाचीगांव जंगलों में तब शुरू किया गया जब खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली कि पहलगाम हमले के पीछे शामिल आतंकवादी वहां छिपे हुए हैं. इस अभियान के दौरान सेना ने तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया था, जिनके पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और कई दिनों का राशन बरामद हुआ. यह दर्शाता है कि आतंकी लंबे समय तक जंगलों में छिपे रहकर किसी बड़े हमले की योजना बना रहे थे.

मारे गए आतंकी TRF और लश्कर से जुड़े
सेना की पुष्टि के अनुसार, मारे गए आतंकियों का संबंध TRF (The Resistance Front) से था. TRF, लश्कर-ए-तैयबा का ही एक छद्म संगठन माना जाता है, जिसे पाकिस्तान की तरफ से भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए प्रयोग किया जाता है. ड्रोन फोटोग्राफी की मदद से तीनों आतंकियों के शवों की पुष्टि की गई. यह आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल दर्शाता है कि किस तरह भारतीय सेना अपने अभियानों को सटीकता और रणनीतिक दक्षता के साथ अंजाम दे रही है.

ये भी पढ़ें: Engineer Rashid In Loksabha: 'डेढ़ लाख खर्च करके आया हूं, बोलने दीजिए, मेरे पैगंबर का फरमान है...', लोकसभा में इंजीनियर राशिद का हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget