एक्सप्लोरर

J&K: बडगाम में लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

एसएसपी बडगाम के मुताबिक, एक विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर लश्कर के एक स्थानीय आतंकवादी को गिरफ्तार किया. उसके चार सहियोगियों को भी गिरफ्तार किया गया.

बडगाम: जम्मू कश्मीर पुलिस ने बडगाम इलाके  एक स्थानीय आतंकवादी और उसके चार सहयोगियों  को गिरफ्तार करके लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया है. पकड़े गए लोगों के पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है.

एसएसपी बडगाम के अनुसार पुलिस ने एक विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए सेना और सीआरपीएफ के साथ प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक स्थानीय आतंकवादी को गिरफ्तार किया जिसकी पहचान बडगाम निवासी मोहम्मद यूनिस मीर के रूप में हुई है. यूनिस के पास से सुरक्षाबलों ने एक चीनी पिस्तौल, एक मैगजीन और आठ जिंदा पिस्टल राउंड सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं.

गिरफ्तारी के बाद  यूनिस  से पूछताछ करने पर बडगाम पुलिस ने चार आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार करके प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर के एक उग्रवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की. इनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री और दो हथगोले सहित गोला-बारूद भी बरामद किया गया. पकड़े गए सहयोगियों की पहचान कुलबग बडगाम निवासी इमरान जहूर गनी, ओमपोरा बडगाम निवासी उमर फारूक वानी, चून बडगाम निवासी फैजान कयूम गनी और शाहनवाज अहमद मीर के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार  प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आतंकवादी सहयोगी बडगाम के विभिन्न इलाकों में लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय आतंकवादियों को आश्रय, रसद और अन्य सामग्री सहायता प्रदान करने में शामिल थे. इसके साथ साथ पकड़े गए आतंकी  विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स के माध्यम से पाक आतंकवादी कमांडर्स के संपर्क में थे और कश्मीर लश्कर के स्थानीय आतंकवादी कमांडरों के लगातार संपर्क में थे. इस मामले में पुलिस स्टेशन बडगाम में कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी संख्या 219/2021 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है.

कारगिल विजय दिवस: लेह से सेना के फायर एंड फ्यूरी कोर से मोटरसाइकिल अभियान की शुरुआत हुई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'
बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget