एक्सप्लोरर

J&K: 15 अगस्त से पहले किश्तवाड़ में बड़ी साजिश नाकाम, सड़क पर मिले विस्फोटक को सुरक्षाबलों ने निष्क्रिय किया, चार आतंकी गिरफ्तार

Kishtwar Explosive Defused: सुरक्षाबलों को शनिवार की सुबह लिफाफे में कुछ संदिग्ध पड़ा हुआ मिला था, इसके बाद बम निरोधक दस्ते को वहां बुलाया गया.

Kishtwar Explosive Defused: 15 अगस्त से पहले जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ी आतंकी साजिश को सुरक्षाबलों ने शनिवार को नाकाम कर दिया. किश्तवाड़-केशवान रोड पर मिले विस्फोटक को सुरक्षाबलों ने निष्क्रिय कर दिया. वहीं, चार आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं. आईजीपी जम्मू ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 4 जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आतंकवादी इजहार खान को पाक में मौजूद उसके कमांडर ने पानीपत ऑयल रिफाइनरी की टोह लेने के लिए कहा था, जिसका वीडियो उसने पाकिस्तान भेजा था. उसे अयोध्या में राम मंदिर की रेकी करने का काम सौंपा गया था  लेकिन इससे पहले उसे गिरफ्तार कर लिया गया. 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी 15 अगस्त से पहले जम्मू में वाहन आधारित आईईडी लगाने की योजना बना रहे थे. यूपी के शामली जिले से संबंध रखने वाले इजहार खान ने खुलासा किया कि पाकिस्तान में जैश कमांडर ने उसे अमृतसर के पास से हथियार इकट्ठा करने के लिए कहा था. जिसे ड्रोन से गिराया जाना था.

दरअसल, आज सुबह जब सुरक्षाबलों को एक लिफाफे में कुछ संदिग्ध पड़ा हुआ मिला तो बम निरोधक दस्ते को वहां बुलाया गया. तब पता चला कि ये विस्फोटक है, जो संभवत: आईडी था. इस आईडी को हाइवे पर यात्री वाहनों को निशाना बनाने के लिए लगाया गया था लेकिन सुरक्षाबलों ने इसे ही पहले सर्च कर लिया और फिर बस निरोधक दस्ते से इसे नष्ट कर दिया. इस तरह एक बड़ा आतंकी हमला टल गया है. खुफिया एजेंसी को लगातार इनपुट्स मिल रहे हैं कि आतंकी स्वतंत्रता दिवस पर किसी बड़ी साजिश को अंजाम दे सकते हैं. जिसके बाद चौकसी बढ़ा दी गई है और लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं. पूरे जम्मू-कश्मीर को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से हिज्बुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था. अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले आतंकवाद की राह पर निकले मुजम्मिल शाह को पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में पतिमुहल्ला पालमार के कुलना वन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उसके पास से एक ग्रेनेड, एक मैगजीन और एके-47 राइफल की 30 गोलियां बरामद की थी. अधिकारियों के मुताबिक, डेक्चन थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बुधवार को खुलासा किया था कि लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे पाकिस्तान से संचालित आतंकवादी संगठन केंद्र शासित प्रदेश में बड़े हमले की योजना बना रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा था कि ऐसी किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए सुरक्षा बल चौकस हैं.

जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट में खजूरिया-काजमी की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम की सिफारिश खारिज की, दूसरी बार हुआ ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: CJP का कल फिर प्रदर्शन का ऐलान, 7000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पुलिस हिरासत में
LIVE: CJP का कल फिर प्रदर्शन का ऐलान, 7000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पुलिस हिरासत में
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
कैप्टन स्मित पर अटैक मामला: NIA ने दर्ज किया केस, अधिकारियों ने क्या बताया?
कैप्टन स्मित पर अटैक मामला: NIA ने दर्ज किया केस, अधिकारियों ने क्या बताया?
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget