एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: घाटी में हालातों पर कश्मीरी पंडितों का मंथन, आतंकी धमकियों को लेकर सुरक्षा की मांग

कश्मीरी पंडितों को घाटी खाली करने की धमकी देने के बाद कश्मीर में ताजा हालातों पर चर्चा के लिए जम्मू में यूथ ऑल इंडिया कश्मीरी समाज ने जम्मू में बैठक बुलाई.

आतंकवादियों द्वारा कश्मीर में लगातार कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाए जाने और वहां बस रहे पंडितों को धमकी भरे खत जारी करने के बाद कश्मीर घाटी में हालातों पर आज कश्मीरी पंडित समुदाय ने मंथन किया. कश्मीरी पंडितों ने मांग की है कि पंडितों के घाटी में विस्थापन से पहले उनकी सुरक्षा के वहां पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए.पाकिस्तान परस्त आतंकियों द्वारा कश्मीर घाटी में लगातार कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाए जाने और वहां रह रहे कश्मीरी पंडितों को घाटी खाली करने की धमकी देने के बाद कश्मीर में ताजा हालातों पर चर्चा के लिए आज जम्मू में यूथ ऑल इंडिया कश्मीरी समाज ने जम्मू में बैठक बुलाई. इस बैठक में कश्मीरी पंडित समाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कश्मीर में शांति स्थापित करने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन की तारीफ की. 

घाटी में हालातों पर कश्मीरी पंडित समुदाय का मंथन

इसके साथ ही कश्मीरी पंडितों ने इस बात पर भी चिंता जताई कि कश्मीर में रह रहे कश्मीरी पंडित या फिर वहां नौकरी कर रहे कश्मीरी पंडितों को लगातार धमकियां मिल रही हैं. यूथ ऑल इंडिया कश्मीरी समाज के अध्यक्ष आरके भट्ट ने आरोप लगाया कि कश्मीर में जो युवक नौकरी के लिए गए हैं वह मौजूदा हालात में काफी डरे और सहमे हैं. उनके मुताबिक जिस तरह के हालात बने हुए हैं फिलहाल इन सरकारी कर्मचारियों को वापस घाटी नहीं बुलाया जाना चाहिए और जो लोग घाटी में हैं उनकी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाने चाहिए.

कश्मीर पंडितों को बनाया जा रहा है निशाना

इस बैठक में यह भी उभरकर सामने आया कि केंद्र सरकार कश्मीरी पंडितों को वापस घाटी में बसाने के लिए वचनबद्ध है लेकिन कश्मीरी पंडितों के वहां बसने से आतंकियों में बौखलाहट है. जिसकी वजह से कश्मीरी पंडितों को ने सिर्फ निशाना बनाया जा रहा है बल्कि उन्हें घाटी खाली करने के लिए धमकियां भी दी जा रही हैं. बैठक में कश्मीर के सियासी दलों को यह भी आह्वान किया कि वह कश्मीरियत बचाने के लिए सामने आएं और आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दें. सभी कश्मीरी पंडित नेताओं को एक मंच पर आकर कश्मीर में हालातों पर चिंतन और कश्मीरी पंडितों की घर वापसी के लिए एकजुट होने की अपील की गई.

ये भी पढ़ें:

By-Polls Results: आसनसोल से शत्रुघ्न, बालीगंज में बाबुल सुप्रियो ने मारी बाजी, ममता ने यूं दी बधाई

'हिंदू- मुस्लिम मुद्दा नफरत और विभाजन का वायरस', सांप्रदायिक हिंसा पर बोलीं सोनिया गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘40 साल से गुजरात में कांग्रेस नहीं जीती, क्या ये SIR का परिणाम’, अमित शाह का राहुल से सवाल
‘40 साल से गुजरात में कांग्रेस नहीं जीती, क्या ये SIR का परिणाम’, अमित शाह का राहुल से सवाल
अभिजीत दीपके ने INDIA गठबंधन को दिया मैसेज तो ममता बनर्जी गुट बोला, 'हमलोग...'
अभिजीत दीपके ने INDIA गठबंधन को दिया मैसेज तो ममता बनर्जी गुट बोला, 'हमलोग...'
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
5 राज्यों में चुनावी तैयारियों का जायजा लेना शुरू, EC की टीम पहुंची उत्तराखंड
5 राज्यों में चुनावी तैयारियों का जायजा लेना शुरू, EC की टीम पहुंची उत्तराखंड

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
Embed widget