एक्सप्लोरर

J&K: पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग, घुसपैठ की कोशिश कर रहे 3 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

पाकिस्तान की ओर से जुलाई महीने के दौरान ही कुल 272 संघर्षविराम उल्लंघन हो चुके हैं. रविवार को शाहपुर और सौजियान क्षेत्रों में पाकिस्तान की गई गोलीबारी में एक नौ दिन के बच्चे की मौत हो गई थी और दो नागरिक घायल हो गए थे.

श्रीनगर: पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. जम्मू-कश्मीर में सुंदरबनी से लेकर तंगधार और गुरेज तक एलओसी पर भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त फायरिंग हुई है. हालांकि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस बड़ी घुसपैठ को नाकाम कर दिया है.  इस घुसपैठ को नाकाम करने के दौरान तीन आतंकी भी मारे गए. पाकिस्तान की ओर से सीजफायर के उल्लंघन में सेना का एक जवान शहीद हो गया.

भारतीय सेना ने पाकिस्तान की चौकियों पर की जवाबी कार्रवाई

भारतीय सेना के मुताबिक, जब जवानों ने मारे गए आतंकियों के शवों को उठाने की कोशिश की तो पाकिस्तानी सेना ने युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए फायरिंग शुरु कर दी. जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने भी पाक चौकियों पर जमकर गोलाबारी की. कहा जा रहा है कि दोनों के शव अभी भी एलओसी पर पड़े हैं.

जम्मू-कश्मीर: नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना दे रही है मुंहतोड़ जवाब

वहीं कश्मीर के तंगधार सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना ने भारत की चौकियों पर तोप से गोलाबारी की।. इसके जवाब में भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की चौकियों पर अपनी तोपों का मुंह खोल दिया. पाकिस्तान के कब्जे वले कश्मीर यानि पीओके के शारदा इलाके से कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें भारत के मोर्टार फायरिंग से शारदा इलाके के लोगों में भगदड मचते देखा गया. साथ ही देर शाम तक यहां से आग का धुंआ कई जगह देखा गया जो भारत की फायरिंग के चलते उठ रहा था.

3 दिनों से लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है पाकिस्तान

उधर, जम्मू के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान के भी दो सौनिक भारत की फायरिंग में मारे गये हैं. पिछले तीन दिनों से पाकिस्तान लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है. पाकिस्तान की ओर से जुलाई महीने के दौरान ही कुल 272 संघर्षविराम उल्लंघन हो चुके हैं. रविवार को शाहपुर और सौजियान क्षेत्रों में पाकिस्तान की गई गोलीबारी में एक नौ दिन के बच्चे की मौत हो गई थी और दो नागरिक घायल हो गए थे.

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा अकारण गोलीबारी के कारण हाल में छह सैनिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. इस साल पाकिस्तान की ओर से कुल 1,593 संघर्ष विराम उल्लंघन हुए हैं. मार्च में तीन, जून में एक और जुलाई में दो सैनिक शहीद हो चुके हैं. इसके अलावा जुलाई महीने के दौरान ही कुल 272 संघर्ष विराम उल्लंघन हुए हैं.

यह भी पढ़ें-

कर्नाटक: 36 घंटे बाद बरामद हुआ कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ का शव, सोमवार से लापता थे

2014 से मुस्लिम अस्मिता पर हो रहे हमलों का हिस्सा है तीन तलाक विधेयक- ओवैसी

उन्नाव मामला: सीबीआई को जांच की जिम्मेदारी, विपक्ष ने सरकार को घेरा, पीड़िता की स्थिति अभी भी गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद रैपिडो विवाद: महिला और राइडर के बीच झगड़े का वीडियो वायरल, क्या है पूरा मामला
हैदराबाद रैपिडो विवाद: महिला और राइडर के बीच झगड़े का वीडियो वायरल, क्या है पूरा मामला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी

वीडियोज

Rajpal Yadav जाएंगे जेल, कोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा
Amit Bhadana को लेकर Sakshi ने किए मजेदार खुलासे
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
Embed widget