एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर को दहलाने की आतंकी साजिश नाकाम, राजौरी में मिला IED

गुप्त सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों की टीमों ने शनिवार तड़के इलाके में ज्वाइंट रूप से घेराबंदी और तलाशी ऑपरेशन चलाया.

जम्मू कश्मीर के राजौरी में सुरक्षा बलों और पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों ने राजौरी में IED बरामद किया है. जिसके बाद प्रदेश को दहलाने की आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया है. राजौरी के एसएसपी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने राजौरी गुरदान रोड पर एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद कर एक आतंकी साजिश को विफल कर दिया, जिसे बाद में सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नष्ट कर दिया गया. जम्मू-कश्मीर पुलिस को एक विश्वसनीय सूचना मिली थी कि राजौरी गुरदान रोड पर एक गांव में कुछ संदिग्ध गतिविधियां हुई हैं. जिसके बाद पुलिस के एसओजी और सेना की टीमों ने आज सुबह क्षेत्र में एक संयुक्त रूप से घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान शुरू किया. 

राजौरी से IED बरामद

पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों को राजौरी में सड़क के किनारे एक संदिग्ध वस्तु पड़ी मिली जो IED निकली. बाद में पुलिस के बम दस्ते ने इसे अपने कब्जे में लेकर एक नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से इसे नष्ट कर दिया. एसएसपी राजौरी ने बताया कि इस मामले में अभी जांच जारी. पुलिस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस को एक इस बारे में एक सूचना मिली थी कि राजौरी गुरदान रोड पर गुरदान चावा गांव में कुछ संदिग्ध गतिविधि हुई है.

पुलिस और सुरक्षा बलों ने आतंकी साजिश को किया नाकाम

गुप्त सूचना के बाद इस पर जम्मू-कश्मीर पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ऑफ पुलिस और सेना की टीमों ने शनिवार तड़के इलाके में एक संयुक्त घेराबंदी और तलाशी ऑपरेशन चलाया. इस दौरान IED बरामद किया गया. आशंका जताई जा रही है आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन पुलिस और सुरक्षा बलों की सक्रियता से उनके मंसूबों पर पानी फिर गया. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें:

Khargone Violence: किसी का जल गया रोजी-रोटी का जरिया, किसी का तबाह हुआ आशियाना, खरगोन हिंसा के बाद कैसे हैं हालात

'कश्मीर में खून-खराबे का कोई अंत होता नहीं दिख रहा', सरपंच की हत्या के बाद बोलीं महबूबा मुफ्ती

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑपरेशन डिग्निटी! टेलीग्राम पर महिलाओं की तस्वीरें, वीडियो वायरल करने वाले 13 गिरफ्तार
ऑपरेशन डिग्निटी! टेलीग्राम पर महिलाओं की तस्वीरें, वीडियो वायरल करने वाले 13 गिरफ्तार
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने उठाया, अभिजीत दीपके बोले- 'हम सब...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने उठाया, अभिजीत दीपके बोले- 'हम सब...'
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget