एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकियों से मुठभेड़, एक JCO समेत पांच जवान शहीद

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर के पुंछ इलाके में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान एक जेसीओ समेत पांच शहीद घायल हो गए हैं.

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर के पुंछ के सूरनकोट में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान आज एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) समेत पांच जवान शहीद हो गए. इस इलाके में तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी. उसके बाद यह एनकाउंटर शुरू हुआ था. एनकाउंटर अभी भी जारी है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सूरनकोट में डीकेजी के पास एक गांव में तड़के एक अभियान शुरू किया गया.

रक्षा विभाग के पीआरओ ने कहा- खुफिया इनपुट्स के आधार पर सेना की तरफ से सुबह पुंछ जिले के सूरनकोट इलाके में गांवों के पास घेराबंदी की गई. आतंक निरोधी ऑपरेशन के दौरान पुंछ में एक जेसीओ समेत पांच जवान घायल हो गए. इन सभी को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया. लेकिन, इन्होंने दम तोड़ दिया. अधिकारियों ने बताया कि भारी हथियारों के साथ आतंकवादियों के नियंत्रण रेखा पार कर चरमेर के जंगल में छुपे होने की खबर मिली थी. मौके पर अतिरिक्त बल को भेजा गया है, ताकि आतंकवादियों के निकलने के सभी रास्ते बंद किए जा सकें. गौरतलब आतंकियों के खिलाफ लगातार सुरक्षाबलों की तरफ से ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

इससे पहले, जम्मू कश्मीर के अनंतनाग और बांदीपुरा जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने अनंतनाग जिले के वेरिनाग इलाके के खागुंड में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था. आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. बल ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया.

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है. अभियान अब भी जारी है. उन्होंने बताया कि दूसरी मुठभेड़ बांदीपुरा जिले के हाजिन इलाके के गुंडजहांगीर में हुई, जहां लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ मारे गए आतंकवादी की पहचान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (टीआरएफ) के इम्तियाज अहमद डार के रूप में हुई है. वह शाहगुंड बांदीपुरा में हाल में हुई एक नागरिक की हत्या में शामिल था.’’ 

ये भी पढ़ें:

कश्मीर में संदिग्धों की धरपकड़ और पूछताछ में बड़ा खुलासा, ISI ने आतंक फैलाने के लिए झोंक दी अपनी पूरी ताकत

NIA Raid: जम्मू-कश्मीर में एनआईए की छापेमारी में TRF के दो सदस्य गिरफ्तार, रच रहे थे बड़ी वारदात की साजिश 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग... कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, पूरी टाइमलाइन
सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग... कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग - टाइमलाइन
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
ओवैसी ने अखिलेश को निशाने पर लिया, आजम खान के लिए मांगी दुआ, बोले- 'हम अल्लाह से...'
ओवैसी ने अखिलेश को निशाने पर लिया, आजम खान के लिए मांगी दुआ, बोले- 'हम अल्लाह से...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget