एक्सप्लोरर

कश्मीर: 370 हटाने के खिलाफ फारूक अब्दुल्ला के घर गुपकार घोषणा वाली पार्टियों की बैठक आज, महबूबा मुफ्ती भी होंगी शामिल

कश्मीर का अलगाववादी गैंग एक बार फिर से धारा 370 के खिलाफ बगावत पर उतर आया है. जम्मू-कश्मीर के 3 पूर्व मुख्यमंत्रियों ने गुपकर घोषणा पर पर बैठक के लिए सहमति दी है.

जम्मू कश्मीर की राजनीति में धारा-370 हटने के बाद एक बार ये सबसे बड़ा मुद्दा बनकर वापस लौट रहा है. आज श्रीनगर में नेशनल कॉन्फ़्रेन्स अध्यक्ष डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला के घर पर एक अहम बैठक हो रही है जिस में 4 अगस्त 2019 को साझा बयान जारी करने वाले सभी राजनीतिक दल और नेता शामिल हो रहे हैं. फारूक अब्दुल्ला इस बैठक की अगुवाई करेंगे.

गुपकार डेक्लरेशन नाम से जारी इस बयान में जम्मू कश्मीर के राजनीतिक दलों ने तत्कालीन राज्य के विशेष अधिकारों और धारा-370 को हटाने के किसी भी प्रयास का मिलकर विरोध करने पर सहमति दी थी. अब करीब 14 महीने के बाद आज इस राजनीतिक गठबंधन की दूसरी बैठक हो रही है.

कौन-कौन से दल बैठक में होंगे शामिल मंगलवार को पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की रिहाई के बाद फारूक और उमर अब्दुल्ला महबूबा से मिले. इसके बाद बैठक के बारे में जानकारी शेयर की गयी. आज की बैठक में नेशनल कॉन्फ़्रेन्स के अलावा पीडीपी, कांग्रेस, सजाद लोन की पीपल्स कॉन्फ़्रेन्स, PDF, CPIM और अन्य दलों के शामिल होने की उम्मीद है. शाह फेजल के शामिल होने पर असमंजस बना है क्योंकि वह पहले ही सक्रिय राजनीति छोड़ने की घोषणा कर चुके है. केवल बीजेपी और पूर्व मंत्री अल्ताफ बुखारी की अपनी पार्टी इस बैठक के विरोध में है. ऐसे में सवाल यह भी है कि क्या प्रदेश प्रशासन महबूबा मुफ्ती के कड़े बयान के बाद इस बैठक को अनुमति देगा.

बैठक चार बजे शुरू होगी और कब तक चलेगी, इस पर कोई जानकारी नहीं है. लेकिन इसके बाद जम्मू कश्मीर में मुख्यधारा की राजनीति किस करवट बैठती है साफ हो जाएगा. महबूबा मुफ़्ती की रिहाई के बाद दिए बयान से यह साफ है कि कम से कम पीडीपी इस मामले में केंद्र सरकार और बीजेपी के साथ खुली जंग के लिए कमर कस चुकी है.

इस बैठक को गुपकर घोषणा क्यों कहा गया गुपकर घोषणा का एलान 4 अगस्त 2019 में किया गया था. इसमें कहा गया था अनुच्छेद 35A और 370 को खत्म करना या बदलना असंवैधानिक है. राज्य का बंटवारा कश्मीर और लद्दाख के लोगों के खिलाफ ज्यादती है. इस घोषणा में केंद्र सरकार के 370 पर लिए एक्शन को साजिश का बताया गया था. इसी घोषणा में कश्मीर में राजनीतिक दलों ने एलान किया था कि वो जम्मू-कश्मीर में 5 अगस्त 2019 से पहले के दर्ज के लिए संघर्ष करेंगे. गुपकर घोषणा का एलान फारूक अब्दुल्ला के गुपकर आवास पर हुआ था इसलिए इसे गुपकर घोषणा कहा गया.

ये भी पढ़ें

कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों के ऑपरेशन ने तोड़ी आतंकियों की कमर, जानें क्या कहते हैं आंकड़ें?

जम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ्ती की रिहाई के बाद उनसे मिले पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन तीन राज्यों के टूरिस्ट के नाम
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन 3 राज्यों के टूरिस्ट के नाम
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget