एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Delimitation: ओआईसी के बयान पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा- ‘साम्प्रदायिक एजेंडा’ न चलाएं

Jammu Kashmir Delimitation: जम्मू कश्मीर में परिसीमन को लेकर OIC के बयान पर भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि ओआईसी को ‘साम्प्रदायिक एजेंडा’ चलाने से बचना चाहिए.

Jammu Kashmir Delimitation: भारत ने जम्मू कश्मीर में परिसीमन को लेकर इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची (Arindam Bagchi) ने किसी देश का नाम लिए बिना कहा कि ओआईसी को एक देश की शह पर भारत को लेकर अपना ‘साम्प्रदायिक एजेंडा’ चलाने से बचना चाहिए.

उन्होंने कहा कि अतीत में भी भारत सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर को लेकर ओआईसी के बयानों को सिरे से खारिज किया था. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा है.

बागची ने कहा, ‘‘ हमें आश्चर्य है कि ओआईसी (OIC) ने एक बार फिर भारत के आंतरिक मामलों के लेकर अवांछित टिप्पणियां की हैं .’’

भारत की यह सख्त प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब ओआईसी ने जम्मू कश्मीर में परिसीमन को लेकर नई दिल्ली की आलोचना की है. परिसीमन (Delimitation) आयोग पर ओआईसी के महासचिव ने बयान में आरोप लगाया कि यह कश्मीरी लोगों के अधिकारों का उल्लंघन है.

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में परिसीमन के लिए मार्च 2020 में आयोग का गठन किया गया था जिसने पिछले दिनों अपनी अंतिम रिपोर्ट दी थी. रिपोर्ट में जम्मू (Jammu) में छह और कश्मीर (Kashmir) घाटी में एक विधानसभा सीट बढ़ाने का प्रस्ताव है.

वहीं, राजौरी और पुंछ इलाकों को कश्मीर के अनंतनाग लोकसभा सीट के तहत लाने का प्रस्ताव हैं. रिपोर्ट के अमल में आने पर 90 सदस्यीय विधानसभा में जम्मू संभाग की 43 और कश्मीर की 47 सीटें होंगी.

Gyanvapi Masjid: सर्वे पर असदुद्दीन ओवैसी बोले- कोर्ट का आदेश 1991 के कानून का उल्लंघन, एक और मस्जिद नहीं खोना चाहता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ कल ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ कल ‘सुप्रीम’ सुनवाई
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
NEET, भाषा, और एजुकेशनल फंड...राहुल गांधी के चेन्नई में 'छात्रों की गूंज' की बड़ी बातें
NEET, भाषा, और एजुकेशनल फंड...राहुल गांधी के चेन्नई में 'छात्रों की गूंज' की बड़ी बातें
CJP Protest LIVE: ममता बनर्जी, केजरीवाल रिहा, CJP का कल फिर प्रदर्शन का ऐलान, 7000 से ज्यादा हिरासत में
LIVE: ममता बनर्जी, केजरीवाल रिहा, CJP का कल फिर प्रदर्शन का ऐलान, 7000 से ज्यादा हिरासत में

वीडियोज

प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget