एक्सप्लोरर

Baramulla Encounter: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एनकाउंटर, एक आतंकी ढेर, दो जवान घायल, इलाके की हुई घेराबंदी

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बारामूला के वानीगाम बाला (Wanigam Bala) में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान शुरू किया

Jammu Kashmir Baramulla Encounter: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले (Baramulla District) में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस बीच सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान 1 आतंकी (Terrorist Killed) को मार गिराया है. बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान दो जवान भी जख्मी हुए हैं. सुरक्षाबलों (Security Forces) ने पूरे इलाके को घेर रखा है. जानकारी के मुताबिक दोनों तरफ से फायरिंग की जा रही है. दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए ऑपरेशन चलाया.

जम्मू-कश्मीर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बारामूला (Baramulla) जिले के करेरी इलाके के वानीगाम बाला में आतंकवादियों की मौजूदगी को लेकर जानकारी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी करते हुए सर्च अभियान शुरू किया.

बारामूला में मुठभेड़ के दौरान आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ एक आतंकी ढेर हो गया है. बताया जा रहा है कि तलाशी अभियान के दौरान वहां छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग में एक आतंकी को मार गिराया है. जानकारी के मुताबिक एक स्थानीय और एक पाकिस्तानी आतंकी के छिपे होने की खबर थी.

बुधवार को कुलगाम में हुई थी मुठभेड़

इससे पहले बुधवार को जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के कुलगाम जिले (Kulgam District) में आतंकियों (Terrorists) और सुरक्षाबलों के बीच भी मुठभेड़ हुई थी. इस दौरान सेना का एक जवान जख्मी हो गया था. कुलगाम मुठभेड़ (Kulgam Encounter) के दौरान आतंकी किसी तरह से भागने में सफल रहे थे. सुरक्षाबलों को जिले के बारईहार्ड काठपुरा इलाके में कई आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन (Search Operation) चलाया था.

ये भी पढ़ें:

Defence News: चीन अपनी सेनाओं पर भारत से कितना अधिक करता है खर्च? सरकार ने संसद में बताया

SCO Meet: ताशकंद की मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताई पूरी बात, आतंकवाद का भी छिड़ा जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'

वीडियोज

प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget