एक्सप्लोरर

Avalanche In Sonamarg: जम्मू-कश्मीर में आया बर्फीला तूफान, हिमस्खलन का सोनमर्ग से डरा देने वाला वीडियो देखिए

Jammu Kashmir News: कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी से तापमान में तेजी से गिरावट आई है. यहां बालटाल इलाके के पास हिमस्खलन हुआ, जिससे काफी ऊंचाई तक बादल से छा गए.

Avalanche In Kashmir: जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग (Sonamarg) में बर्फीला तूफान आया. सोनमर्ग जम्मू-कश्मीर का एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जहां बालटाल इलाके के पास हिमस्खलन (Avalanche) हुआ है. घटना के वीडियो फुटेज सामने आए हैं, जिनमें हिमस्खलन को साफ देखा जा सकता है. कई लोगों के आपदा की चपेट में आने की खबर है.

सोनमर्ग में बालटाल इलाके के पास हिमस्खलन का फुटेज एबीपी न्‍यूज चैनल पर दिखाया गया. जानकारी के मुताबिक, कश्मीर (Kashmir) घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी से पूरे कश्मीर में बीती रात का तापमान काफी गिर गया. उसके बाद सोनमर्ग में बालटाल क्षेत्र के पास हिमस्खलन के हालत बने. गुरुवार, 12 जनवरी को जहां हिमस्खलन हुआ है, वो जगह मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में है. एक वीडियो में हिमस्खलन होता साफ देखा जा सकता है.

मजदूर का शव बरामद, बचाव कार्य जारी
गुरुवार सुबह हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद एक मजदूर की जान चली गई. मलबे में से उसकी लाश निकाली गई है. अभी इलाके में बचाव-कार्य चल रहा है. न्‍यूज एजेंसी पीटीआई के मुताब‍िक, जम्मू-कश्मीर में दो बार हिमस्खलन की सूचना मिली. 
मौसम की बात करें तो कल बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. इसी तरह श्रीनगर में तापमान लगभग 3 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं, घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसी प्रकार, अनंतनाग जिले के पर्यटन स्थल पहलगाम का तापमान शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

'चिल्लई कलां' की चपेट में कश्मीर
फिलहाल, कश्मीर 'चिल्लई कलां' (Chillai Kalan) की चपेट में है. चिल्लई कलां मौसम की 40 दिनों की वो अवधि होती है जब बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है. यहां 'चिल्लई कलां' 21 दिसंबर को शुरू होता है और 30 जनवरी को समाप्त होता है. हालांकि, शीत लहर उसके बाद भी जारी रहती है. 'चिल्लई कलां' के बाद यहां 20 दिनों तक 'चिल्लई खुर्द' और फिर 10 दिनों तक 'चिल्लई बच्चा' का दौर रहता है. 

यह भी पढ़ें: ‘CID प्रवक्‍ता की तरह काम नहीं कर सकते’, जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की मां को पासपोर्ट न देने पर हाईकोर्ट ने अधिकारियों को फटकारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget