एक्सप्लोरर

Raaj Ki Baat: कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना, ड्रोन हमले के बाद आंतरिक सुरक्षा को लेकर एक नई चुनौती आई सामने

ड्रोन हमला वास्तव में ये कहीं पर निगाहें और कहीं पर निशाने की साज़िश है, जिसने भारतीय ख़ुफ़िया तंत्र के कान खड़े कर दिए हैं.

जम्मू एयरबेस पर हुए ड्रोन हमले से देश के सामने आंतरिक सुरक्षा को लेकर एक नई चुनौती पेश हुई है. क्योंकि ड्रोन के जरिए इस तरह का हमला पहला है और अप्रत्याशित है. आने वाले वक्त के लिहाज से सुरक्षा एजेंसियों की चुनौतियां और भी बढ़ गई हैं. इन चुनौतियों का दायरा कितना बड़ा है यही आज हम आपको राज की बात में बताने जा रहे हैं.

राज की बात ये है कि ड्रोन के जरिए हमलों से चिंताओं का दायरा कई मोर्चों पर खड़ा हो गया है. कई मोर्चों पर चुनौती हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि भारत को जिस तरह के पड़ोसी मिले हैं उनकी नीति और नीयत से हर कोई वाकिफ है. पाकिस्तान के पैतरों के साथ चीन भी चालबाजियो में लगा रहता है और आजकल नेपाल की नीति भी बहक रही है.

जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र बहाली की कोशिशों के शुरु होते ही जिस तरह से जम्मू एयरबेस को निशाना बनाया गया उससे ये भी आशंका उठ खड़ी हुई है कि कहीं ये हमला किसी बड़ी साजिश से ध्यान भटकाने के लिए तो नहीं था. राज की बात में हम उन्हीं आशंकाओं से आपको वाकिफ कराने जा रहे हैं जो जम्मू एयरबेस अटैक के बाद उठ खड़ी हुई हैं.

जिस पाकिस्तान के पास खाने को दाने न हों वो तकनीक से तांडव कैसे मचा रहा है ये किसी छिपा नहीं. पाकिस्तान और चीन की गलबहियां भारत के खिलाफ कैसे है ये भी दुनिया जानती है लिहाजा चिंता इस बात को लेकर बढ़ गई है कि जिस थ्री फ्रंट वार की बात कही जाती है कही उसकी मॉकड्रिल तो नही था एयरबेस पर अटैक.

दरअसल, देश कोरोना की विभीषिका से झेल रहा है और इसके साइडइफेक्ट से आर्थिक फ्रंट पर चुनौतियां बढ़ गई हैं. इसी दौर में चीन ने गलवान में अपनी बदनीयती दिखाई थी लेकिन भारतीय सेना ने धूल चटाकर घर अक्ल ठिकाने लगा दी. लेकिन राज की बात ये है कि अब जम्मू अटैक के बाद चिंताएं कश्मीर और पूर्वोत्तर को लेकर भी बढ़ गई हैं.

चीन लंबे समय से चिकेन नेक को काटने की कोशिशों में लगा हुआ है. चिकेन नेक वो जगह है जहां से भारत का पूर्वोत्तर से संपर्क जुडता है. चिकेन नेक के साथ ही साथ चीन की बदनीयती  अरुणांचल पर जाहिर होती रहती है. ऐसे में चिंता इस बात की बढ़ गई है कि आने वाले वक्त में इन इलाकों में किसी बड़ी साजिश की कोशिश तो नहीं हो रही.

राज की बात ये हि कि इन आशंकाओं को लेकर सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट पर हैं और किसी भी तरह की चुनौती से निपटने के लिए तैयारियों को पुख्ता किया जा रहा है. क्यंकि भरोसे के लायक न तो पाकिस्तान है और न ही चीन. ऐसे में कई फ्रंट पर साजिशों का तूफान अगर चलता भी है तो उससे निपटने और माकूल जवाब देने के लिए भारत भी तैयार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget