एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: बड़गाम सेंटर में BSF के 119 जवानों ने पूरी की कमांडो ट्रेनिंग, कश्मीर घाटी में होगी तैनाती

Jammu-Kashmir: कमांडो ट्रेनिंग के लिए खास तौर पर चुने गए जवानों को ही कश्मीर के इस सेंटर में भेजा जाता है. यहां उनकी 38 हफ्तों की ट्रेनिंग होती है.

Jammu-Kashmir: देश की सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ आतंकवाद से लड़ने के लिए भी कमर कस ली गई है. जानकारी के मुताबिक सीमा पर तैनाती के लिए एक और कमांडो की टुकड़ी तैयार हो गई है. जम्मू-कश्मीर के बड़गाम स्थित सीमा सुरक्षा बल के सब्सिडियरी ट्रेनिंग सेंटर (Subsidairy Training Centre) से 119 जवानों की कमांडो ट्रेनिंग पूरी हो गई है. जिसके बाद अब सभी कमांडो देश की सुरक्षा के लिए तैयार हो गए हैं. 

जानकारी के मुताबिक पिछले तीन दशक से ज्यादा समय में इस ट्रेनिंग सेंटर से 30 हजार जवानों को प्रशिक्षित किया जा चुका है. इसके साथ ताजा बैच यहां ट्रेनिंग पूरी करने वाला 43वां बैच है. इस ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना 1990 में हुई थी. जिसके बाद से अब तक यहां से 30 हजार जवानों ने ट्रेनिंग ले ली है. इसमें 7-8 हजार कश्मीरी युवा भी शामिल है. हालांकि यहां केवल कमांडो ट्रेनिंग दी जाती है और जवानों का चयन देश के दूसरे इलाकों से किया जाता है.  

38  हफ्तों की होती है ट्रेनिंग
एडीजी बीएसएफ वेस्टर्न कमांड पीवी रामा शास्त्री के अनुसार जवानों ने इसकी स्थापना के बाद से से न केवल प्रभावी ढंग से हमारी सीमाओं पर रक्षा कर रहे है, बल्कि आतंकवाद से लड़ने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है. इसके साथ ही अब एक नई चुनौती के तौर पर सीमा पार से आने वाले ड्रोन से निपटने में काफी सफलता पाई है. ADG ने कहा कि BSF की तत्परता ने ही सीमा पर ड्रोन को मार गिराने, अवैध हथियारों और ड्रग्स को पकड़ने और कई गैंग को खत्म किया गया है.

इस ट्रेनिंग के लिए खास तौर पर चुने गए जवानों को ही कश्मीर के इस सेंटर में भेजा जाता है. यहां उनकी 38 हफ्तों की ट्रेनिंग होती है. जवानों को आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन के लिए खास तौर पर ट्रेन किया जाता है और हथियारों की ट्रेनिंग के साथ-साथ मटेरियल आर्ट और हैंड टू हैंड कॉम्बैट की खास तौर पर ट्रेनिंग मिलती है. रंगरूटों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आईपीएस आईजी बीएसएफ, अशोक यादव ने आत्मविश्वास कौशल के उत्कृष्ट प्रदर्शन की पूरे दिल से सराहना की. उन्होंने बीएसएफ को करियर विकल्प के रूप में चुनने के लिए रंगरूटों की सराहना की और उन्हें साहस और उत्साह के साथ राष्ट्र की सेवा करने का आह्वान किया. देश में BSF के 7 ट्रेनिंग सेंटर है जहां जवानों को इस तरह की कमांडो ट्रेनिंग दी जा सकती है.

Opposition Parties March: विजय चौक पर रोका गया 17 विपक्षी दलों का मार्च, खरगे बोले - 200 को रोकने के लिए 2000 पुलिस वाले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
LIVE: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
'तिहाड़ जेल में होगा रिटायरमेंट', महुआ मोइत्रा ने ज्ञानेश-मनोज अग्रवाल को घेरा
'तिहाड़ जेल में होगा रिटायरमेंट', महुआ मोइत्रा ने ज्ञानेश-मनोज अग्रवाल को घेरा
'राहुल गांधी-अखिलेश यादव पर चले अवमानना का केस', याचिका पर SC करेगा सुनवाई
'राहुल गांधी-अखिलेश यादव पर चले अवमानना का केस', याचिका पर SC करेगा सुनवाई

वीडियोज

Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?
Vasudha: 💓Chandrika Devi के आशीर्वाद से सजी Dev-Vasudha की Wedding Ceremony! #sbs
Salman Khan की Monster में 50 दिन का खतरनाक Action! Eid 2027 पर रिलीज होगी फिल्म?
Prithvi Shaw और Akriti Agarwal का Patch-Up! Engagement टूटने के बाद फिर शुरू हुई Love Story
सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Bloc Protest Live: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
LIVE: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget