एक्सप्लोरर

जम्मू में बरामद 15 किलो विस्फोटक की जांच में बड़ा खुलासा, महिला ग्राउंड वर्कर्स की मदद ले रहे हैं आतंकी

जम्मू की जिस बस से 15 किलो विस्फोटक बरामद किया गया था उसके ड्राइवर, कंडक्टर और एक संदिग्ध ने पूछताछ में यह कबूला है कि यह बैग उन्हें कठुआ के बिलावर में एक महिला और पुरुष ने यह कह कर दिया था कि इसमें आटा है.

जम्मूः जम्मू के बस स्टैंड इलाके से मंगलवार को एक बस से बरामद हुए 15 किलो विस्फोटक मामले की जांच में जुटी एजेंसियों के राडार पर कुछ महिला ओवर ग्राउंड वर्कर आ गई हैं. सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक इन महिलाओं का इस्तेमाल आतंकी संगठन अपने आतंकवादियों तक हथियार और गोला बारूद पहुंचाने के लिए करते हैं. मंगलवार को जम्मू के बस स्टैंड से बरामद 15 किलो विस्फोटकों की जांच का दायरा अब सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू से कठुआ और पुंछ जिलों तक बढ़ाया है.

पूर्व प्रधाममंत्री मनमोहन सिंह पहले जत्थे के साथ जाएंगे करतारपुर, कैप्टन अमरिंदर का न्योता स्वीकार किया

सूत्रों की मानें तो बस से हिरासत में लिए गए ड्राइवर, कंडक्टर और एक संदिग्ध ने पूछताछ में यह कबूला है कि यह बैग उन्हें कठुआ के बिलावर में एक महिला और पुरुष ने यह कह कर दिया था कि इसमें आटा है जो उनका रिश्तेदार जम्मू के बड़ी ब्रह्मणा इलाके से इस बस से ले लेगा. इसके बाद जब इस बात की भनक सुरक्षाबलों को लगी तो बस को राडार पर लिया गया. जब बड़ी ब्राह्मणा में वो शख्स बैग लेने नहीं आया तो इस बैग को बस स्टैंड से बरामद किया गया.

INX मीडिया केसः पी चिदंबरम की न्यायिक हिरासत 17 अक्टूबर तक बढ़ाई गई

पूछताछ और जांच में सुरक्षाबलों को पता चला है कि विस्फोटकों से भरे इस बैग को जो शख्स बड़ी ब्राह्मणा से लेने आने वाला था उसका नाम फारूक है और वो पुंछ का रहने वाला है. सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो फारूक के तार कई आतंकी संगठनों से जुड़े हो सकते हैं और उनके इशारे पर ही वो विस्फोटकों का यह कन्साइनमेंट लेने जम्मू आया हो. इसके साथ ही सुरक्षा एजेन्सियां उस महिला की तलाश में जम्मू और कठुआ में जुट गयी है जिसने यह बैग बस में रखवाया. सुरक्षाबलों की मानें तो वो महिला आतंकियों की ओवर ग्राउंड वर्कर हो सकती हैं.

jammu

सुरक्षाबलों ने उस बैग को भी खंगाला है जिसमें विस्फोटक जम्मू लाए जा रहे थे. सूत्रों की मानें तो उस बैग में 15 किलो विस्फोटकों समेत दो पॉलिथीन बैग भी मिले है जिनमे लोहे और शीशे के टुकड़े बरामद हुए हैं.

वहीं जम्मू कश्मीर सरकार जम्मू से बरामद हुए इस विस्फोटकों को राज्य की सुरक्षा के लिए खतरा नहीं बल्कि आतंकियों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन्स की जीत मान रहे हैं. जम्मू में गवर्नर के सलाहकार फारूक खान की मानें तो यह सुरक्षाबलों की चौकसी का ही नतीजा है कि आतंकियों के नापाक मंसूबे कामयाब नहीं हो रहे हैं. सुरक्षा एजेन्सियां इस मामले को सुलझाने के लिए जम्मू, कठुआ और पुंछ में अपनी जांच का दायरा बढ़ा रही है.

मध्य प्रदेश में महात्मा गांधी का अपमान, 2 अक्टूबर को जयंती के दिन तस्वीर पर लिखा राष्ट्रद्रोही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
ओडिशा ने पकड़ी विकास की रफ्तार, CM मांझी ने रखी 46 प्रोजेक्ट्स की नींव, हजारों करोड़ का निवेश
ओडिशा ने पकड़ी विकास की रफ्तार, CM मांझी ने रखी 46 प्रोजेक्ट्स की नींव, हजारों करोड़ का निवेश
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget