एक्सप्लोरर

जम्मूः व्यापारियों ने अब तक सेब के 11000 ट्रक कश्मीर से बाहर भेजे, पूरे शबाब पर है सेब का कारोबार

इस साल कश्मीर में सेब की बम्पर फसल हुई है और व्यापारियों ने आतंकवाद को ठेंगा दिखते हुए अब तक सेब के 11000 ट्रक कश्मीर से बाहर भेजे हैं. अनुच्छेद 370 हटने के बाद से आतंकियों के निशाने पर होने के बावजूद सेब व्यापारियों ने अपने कारोबार पर पूरा ध्यान दिया.

जम्मूः कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद से आतंकियों के निशाने पर रहे सेब के व्यापारियों ने आतंक को ठेंगा दिखते हुए अब तक सेब के 11000 ट्रक कश्मीर से बाहर भेजे हैं. आलम यह है कि देश विदेशों में कश्मीरी सेब की मांग को देखते हुए दूसरे राज्यों के व्यापारी अब जम्मू आकर सेब ले रहे हैं. जम्मू की फ्रूट मंडी में इस समय कश्मीर से आए सेब की भरमार है. आप की नज़र किसी भी मंडी में जिस तरफ जाएगी तो आप को कश्मीर से आये सेब और उन सेबों को ट्रकों से उतारते मज़दूर दिखेंगे.

दरअसल, कश्मीर में इस साल सेब की बम्पर फसल हुई है, लेकिन 5 अगस्त को कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से सेब के व्यापारी आतंकियों के निशाने पर रहे हैं. कश्मीर के इन व्यापारियों ने आतंकियों की इन धमकियों को दरकिनार कर देश विदेश में कश्मीरी सेब का स्वाद पहुंचाने की ठान ली है.

जम्मूः व्यापारियों ने अब तक सेब के 11000 ट्रक कश्मीर से बाहर भेजे, पूरे शबाब पर है सेब का कारोबार

अयोध्या मामलाः अगर मंदिर में हिंदू पक्ष की आस्था और विश्वास तो मस्जिद में हमारी- मुस्लिम पक्ष

जम्मू में सेब के कारोबार से जुड़े व्यापारी राजकुमार गुप्ता की मानें तो अनुच्छेद 370 हटा कर केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर में एक नई शुरुआत की है, और जब भी कोई नयी चीज़ लागू होती है कुछ दिक्कतें ज़रूर आती हैं. राजकुमार मानते हैं कि कश्मीर में इस साल सेब की बम्पर फसल हुई है और कोई भी व्यापारी अपनी फसल ख़राब नहीं करता. उनका दावा है कि कश्मीर में कोई भी सेब का व्यापारी हड़ताल नहीं चाहता और वो अपनी फसल बेचना चाहता है.

आंकड़ों की बात करें तो 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से अब तक 11000 सेब के ट्रक राज्य से बाहर जा चुके हैं. वहीं अनुच्छेद 370 हटने वाले दिन यानि 5 अगस्त को सेब के 75 ट्रक कश्मीर से रवाना हुए थे. 22 सितम्बर को सब से अधिक 708 ट्रक राज्य से बाहर गए जबकि 13 अगस्त को कोई भी सेब का ट्रक घाटी से रवाना नहीं हुआ.

जम्मूः व्यापारियों ने अब तक सेब के 11000 ट्रक कश्मीर से बाहर भेजे, पूरे शबाब पर है सेब का कारोबार

सरकार आदेश देगी तो IAF फिर से बालाकोट आतंकी कैंप पर हमला कर सकती है-वायुसेना प्रमुख

वहीं, अगस्त के महीने में कश्मीर से सेब के 3660 ट्रक जबकि सितम्बर में सेब से भरे 6506 ट्रक राज्य से दूसरे राज्यों के लिए रवाना हुए थे. कश्मीर में सालाना 22 मीट्रिक टन सेब का उत्पादन होता है और यह कारोबार करीब 10,000 करोड़ का है. इस व्यापार पर कश्मीर के करीब 7 लाख परिवार आश्रित हैं.

जम्मू में सेब के व्यापार से जुड़े लोग यह भी दावा कर रहे हैं कि हालांकि इस साल पिछले सालों के मुक़ाबले 20 से 30 प्रतिशत व्यापार कम हुआ है, लेकिन इसके बावजूद आतंकियों को सेब के व्यापारियों और आम कश्मीरियों ने ठेंगा दिखाया है. उनका दावा है कि कश्मीर के व्यापारी सेब के बागानों को अपने बच्चों की तरह पालते हैं और कोई यह फसल बर्बाद नहीं करता.

बालाकोट एयर स्ट्राइक पर प्रतीकात्मक वीडियो जारी, वायुसेना ने कहा- हम हर चुनौती और कार्रवाई के लिए तैयार

उधर, देश के अलग अलग राज्यों से अब सेब के व्यापारी कश्मीर के बदले जम्मू का रुख कर के सेब खरीद रहे हैं. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से आये सेब व्यापारी इरफ़ान अली के मुताबिक कश्मीर के सेब की मांग सब से अधिक है. "मांग अधिक होने और त्योहारों के मौसम के चलते सेब की एक पेटी 100 से 150 रुपये महंगी जा रही है, लेकिन इसके बावजूद मांग में कोई कमी नहीं है".

सेब व्यापारियों का दावा है कि पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के बाद अब कश्मीर के सेब का रंग और खिलेगा और आने वाले दिनों ने कश्मीर के सेब का कारोबार और बढ़ेगा.

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस ने नागपुर साउथ वेस्ट सीट से भरा पर्चा, नितिन गडकरी भी रहे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने की कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग तो भाजपा ने कसा तंज, कहा- 2014 से पहले कभी याद नहीं आई..
राहुल गांधी ने की कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग तो भाजपा ने कसा तंज, कहा- 2014 से पहले कभी याद नहीं आई..
Piyush Goyal On Indian Economy: 'युद्ध के कारण थोड़े समय के लिए अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा, लेकिन भारत...', मिडिल ईस्ट में छिड़े जंग के बीच पीयूष गोयल का बड़ा बयान
'अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा, लेकिन भारत...', ईरान युद्ध के बीच पीयूष गोयल का बड़ा बयान
'आत्ममुग्ध प्रधानमंत्री कभी...', चाबहार बंदरगाह को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर अटैक, जानें क्या बोले जयराम रमेश
'आत्ममुग्ध प्रधानमंत्री कभी...', चाबहार बंदरगाह को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर अटैक, जानें क्या बोले जयराम रमेश
Bye-election 2026 Schedule: देश के 6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को होगी वोटिंग, जानें कब आएगा रिजल्ट
देश के 6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को होगी वोटिंग, कब आएगा रिजल्ट?

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP Weather: यूपी में आज भी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
यूपी में आज भी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget