एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के खेत में मिला विमान मॉडल का गुब्बारा, जांच पड़ताल जारी

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के खेत में विमान के मॉडल का गुब्बारा मिला है. पुलिस को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली तुरंत जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया.

पुंछः जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले की मनकोट तहसील में उस समय हडकंप मच गया जब पीआईए विमान की शक्ल का एक गुब्बारा खेतों में मिला. जैसे ही लोगों ने गुब्बारा देखा तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने गुब्बारे को अपने कब्जे में लिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार करीब 9 बजे के आसपास नियंत्रण रेखा के नजदीक गांव बलनोई में मालिक मोहम्मद शरीफ के खेतों में पीआईए लिखा नीले और सफेद रंग का गुब्बारा देखा गया.

पुलिस इस बात की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है कि यह गुब्बारा कहां से और कैसे यहां पहुंचा. हालांकि पुलिस को अभी तक इस मामले में सफलता हाथ नहीं लगी है.

बता दें कि पुंछ जिले में छह महीने में यह दूसरा मौका है जब इस तरह का गुब्बारा बरामद किया गया है. इससे पहले मनकोट तहसील के गांव उछाद में भी इसी तरह का गुब्बारा देखने को मिला था.

इससे पहले जम्मू पुलिस ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की एक और नापाक साजिश को नाकाम करते हुए एक ड्रोन को मार गिराया है. इस ड्रोन में 5 किलो आईईडी अटैच किया हुआ था.

जम्मू के आईजी मुकेश सिंह ने बताया कि जम्मू पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद जम्मू में ड्रोन के जरिए विस्फोटक गिरा सकता है. सूचना के आधार पर जम्मू पुलिस ने संदिग्ध इलाके में एक एम्बुश लगाया और रात करीब 1 बजे जैसे ही ड्रोन भारतीय सीमा में करीब 6.5 किलोमीटर अंदर पहुंचकर पेलोड गिराने लगा उसी वक्त फायरिंग कर ड्रोन को गिरा दिया गया.

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अर्थव्यवस्था को लेकर दी चेतावनी, कहा- आगे 1991 से भी मुश्किल वक्त आ रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद
Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’
'बारिश हो रही थी, धक्का लगा और...', कोलकाता के चोरबगान पंडाल में भगदड़ की आंखों देखी
'बारिश हो रही थी, धक्का लगा और...', कोलकाता के चोरबगान पंडाल में भगदड़ की आंखों देखी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget